भारतीय नौसेना को जल्द ही 26 राफेल लड़ाकू विमानों की सौगात मिल सकती है। नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले महीने तक इससे संबंधित अनुबंधों पर दस्तखत भी हो सकते हैं। इसके साथ ही नौसेना के लिए तीन स्कार्पीन पनडुब्बी भी खरीदी जाएगी। नौसेना प्रमुख ने कहा कि हम चीन और पाकिस्तान की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि भारत अगले महीने 26 राफेल लड़ाकू विमानों के नौसैनिक संस्करण और तीन अतिरिक्त स्कार्पीन पनडुब्बी की खरीद के लिए अलग-अलग अनुबंधों पर हस्ताक्षर कर सकता है। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान की नौसेनाओं की गतिविधियों पर करीबी नजर रखी जा रही है।

दो एसएसएन को भी मंजूरी

नौसेना दिवस से पहले मीडिया से बातचीत में एडमिरल त्रिपाठी ने यह भी कहा कि सरकार ने दो एसएसएन (परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियों) के लिए मंजूरी दे दी है और ऐसी छह पनडुब्बी और बनाने की योजना है। पहला एसएसएन 2036-37 तक और दूसरा 2038-39 तक तैयार हो जाएगा।

राफेल मरीन पर भी बात

नौसेना दिवस चार दिसंबर को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राफेल मरीन पर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और यह सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति के पास ले जाए जाने से बस एक चरण पीछे है। चूंकि यह दोनों देशों की सरकारों के बीच का समझौता है, इसलिए इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *