**EDS: SCREENSHOT VIA @NarendraModi** Varanasi: Prime Minister Narendra Modi with Kanchi Kamakoti Shankaracharya Vijayendra Saraswati Swamigal and others during inauguration of RJ Sankara Eye Hospital, in Varanasi, Sunday, Oct 20, 2024. (PTI Photo)(PTI10_20_2024_000237B)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल की सौगात दी। उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस हॉस्पिटल के खुलने से हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। यह नेत्र अस्पताल यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आया है। यहां मेडिकल के छात्रों को इंटर्नशिप और प्रैक्टिस करने का मौका तो मिलेगा ही इसके साथ ही सपोर्ट स्टाफ के रूम में भी लोगों को काम मिलेगा।
पीएम मोदी ने हर हर महादेव से अपने संबोधन की शुरुआत की। सबसे पहले कांची के शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। कहा कि काशी आना अपने आप में पुण्य की अनुभूति होता है। यहां संत जनों और सन्यासियों का साथ मिल रहा है। इससे सुखद क्या हो सकता है। शंकराचार्य के आशीर्वाद से ही काशी औऱ पूर्वांचल को एक और आधुनिक अस्पताल मिला है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है तमसो मा ज्योर्तिमय यानी अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। यह अस्पताल लोगों के जीवन से अंधकार दूर करेगा। उन्हें प्रकाश की ओर ले जाएगा। यहां बहुत बड़ी संख्या में गरीबों को मुफ्त इलाज मिलने वाला है। इस हॉस्पिटल के नेक काम से जुड़ने का इससे पहले भी अवसर मिला है। गुजरात में जब मुख्यमंत्री था तब भी वहां शंकरा जे हॉस्पिटल खुला है। तब शंकराचार्य जी के गुरुजी के सानिध्य में काम का अवसर मिला था।