हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना संपन्न हो गई है। इतिहास रचते हुए बीजेपी ने प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाई है। प्रदेश की 90 सीटों में से भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 सीट मिली है।

वहीं, 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर जलेबी (Maturam Jalebi) खूब ट्रेंड कर रही है। वहीं, हरियाणा भाजपा ने शानदार जीत के बाद राहुल गांधी के लिए जलेबी भी ऑर्डर कर दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ये जलेबी वाला मामला क्या है?

क्या है जलेबी वाला मामला?

दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान गोहाना में कांग्रेस की रैली के मंच पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को गोहाना की मातू राम की जलेबियां (Maturam Ki Jalebi) खिलाई थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने मातू राम के इन जलेबियों की सराहना करते हुए इनके निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *