Radhika-Anant Shadi: आज यानी 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुंबई में हो रही इस शादी में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से मेहमान पहुंच रहे हैं। यहां पढ़ें शादी से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी।
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गया है। बता दें, अनंत-राधिका के शादी के फंक्शन 14 जुलाई तक जारी रहेंगे। मेहमानों की खातिरदारी का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।
लाल साड़ी में नजर आईं किम कर्दाशियां
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉलीवुड सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया है। शादी में किम किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लोई किम कार्दशियन भी पहुंची। किम और उनकी बहन देसी लुक में नजर आईं। किम को लाल रंग की साड़ी में देखा गया।
शाहरुख ने किया नीता अंबानी के साथ डांस
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे। शाहरुख ने नीता अंबानी के साथ डांस भी किया।
अनंत-राधिका की शादी में अनिल कपूर ने किया डांस
बॉलीवुड के सितारे इस वक्त अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में डूबे हुए हैं। एक्टर अनिल कपूर ने बारात में अपने गाने माई नेम इज लखन पर डांस किया। इस दौरान उन्हें वरुण धवन और रणवीर सिंह ने अपने कंधे पर उठा लिया।