Anant Radhika Wedding: मुंबई में इस वक्त बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनने पहुंच रहे हैं। अनंत अंबानी की बारात के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इन वीडियो में बॉलीवुड के सितारे हिंदी गानों पर नाचते-झूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में रणवीर सिंह, अनिल अंबानी, अनिल कपूर और वरुण धवन गोविंदा के गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं।

गोविंदा के गाने पर नाचे अनिल अंबानी और रणवीर सिंह

Manav Manglani ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह और अनिल अंबानी गोविंदा के गाने ‘मैं तो रस्ते से जा रहा’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टीना अंबानी, अनिल कपूर और वरुण धवन भी साथ नजर आ रहे हैं।

रणवीर ने पोडियम पर चढ़कर किया डांस

रणवीर सिंह का एक और वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में रणवीर सिंह पोडियम पर चढ़कर डांस करते दिखाई पड़ रहे थे। रणवीर सिंह अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगे के टाइटल सॉन्ग पर नाचते नजर आ रहे थे।

 

पति संग शादी में शामिल होने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश से मेहमान शामिल हो रहे हैं। शादी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ शामिल होने पहुंचीं है। वहीं, माधुरी दीक्षित अपने पति संग शादी का हिस्सा बनने पहुंची हैं। अनंद-राधिका की शादी में पूर्व WWE रेसलर जॉन सीना भी शामिल होने आए हैं।

जॉन सीना ने बारात में किया डांस

पूर्व WWE रेसलर जॉन सीना ने भी अनंत की बारात में डांस किया है। उनका भी एक वीडियो सामने आया था। जॉन को शादी में साफा बंधवाते देखा गया। बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन 14 अप्रैल तक जारी रहेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *