एक जुलाई से देश में आईपीसी सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून- भारतीय न्याय संहिता (BNS) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। रविवार रात 12 बजे से यानी एक जुलाई की तारीख शुरू होने के बाद घटित हुए सभी अपराध नए कानून में दर्ज किए जा रहे हैं। किस धारा में कौन-सा अपराध दर्ज होगा यहां पढ़िए

शादीशुदा महिला को बहलाना-फुसलाना अपराध है, लेकिन जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। ऐसे ही अब हत्‍या के लिए धारा 302, धोखाधड़ी करने पर धारा 420 और दुष्कर्म के मामले में धारा 376 में केस दर्ज नहीं होगा। दरअसल, एक जुलाई से देश में आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून- भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। रविवार रात 12 बजे से यानी एक जुलाई की तारीख शुरू होने के बाद घटित हुए सभी अपराध नए कानून में दर्ज किए जा रहे हैं।

BNS यानी भारतीय न्याय संहिता में क्या बदला?

अपराध आईपीसी की धारा बीएनएस की धारा  सजा 
हत्‍या  302  103   मृत्यु या उम्रकैद और जुर्माना।
लापरवाही से मौत  304-A 106  5 साल की सजा और जुर्माना या फिर दोनों।
दहेज हत्या 304(B)  80  सात साल से उम्रकैद तक की सजा और जुर्माना।
हत्या का प्रयास 307 109  पांच साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और जुर्माना।
आत्महत्या का प्रयास 309  226 एक साल की जेल/ जुर्माना/फिर दोनों/सामुदायिक सेवा।
बाल हत्या 315 91  साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों।
दंगा करना 147 191 (2)  दो साल की जेल या जुर्माना/जेल और जुर्माना दोनों।
छेड़छाड़ 354 74 एक साल से पांच साल की सजा और जुर्माना।
यौन उत्पीड़न 354(A) 75(2) तीन साल की कठोर जेल/जुर्माना/फिर दोनों।
पीछा करना 354(D) 75(2) तीन साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों।
दुष्‍कर्म 376 64 10 साल की कठोर सजा, जिसे उम्रकैद भी किया जा सकता है और जुर्माना।
रेप व हत्‍या/मृतावस्‍था में पहुंचाना 376 (A) 66 20 साल का कठोर कारावास जिसे उम्रकैद भी किया जा सकता है और जुर्माना।
सामूहिक दुष्‍कर्म 376(D) 70 (1) 20 साल का कठोर कारावास जिसे उम्रकैद भी किया जा सकता है और जुर्माना।
चोरी 379 303(2) एक से पांच साल का कठोर कारावास और जुर्माना
वाहन या घर-पूजा स्थल में चोरी 380  305 सात साल की सजा और जुर्माना।
रंगदारी 384 308(2) गैर-जमानती; सात साल की जेल या जुर्माना या दोनों
डकैती में हत्या 396 310(3) 10 साल का कठोर कारावास या उम्रकैद या मृत्युदंड और जुर्माना
धोखाधड़ी 420 318 अधिकतम सात साल तक की सजा और जुर्माना/फिर दोनों
गैर-कानूनी सभा 141-144 187-189 छह माह तक का कारावास या जुर्माना या दोनों।
मानहानि 499 356 दो वर्ष तक जेल या जुर्माने या दोनों
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *