मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि भारत में गर्मी की लहर अब तक की सबसे लंबी लहर है। उन्होंने चेतावनी दी कि लोगों को आगे और अधिक भीषण तापमान का सामना करना पड़ेगा।उत्तर भारत के कुछ हिस्से गर्मी की चपेट में हैं जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। इस महीने मानसून की बारिश के उत्तर की ओर बढ़ने के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
देश के कुछ इलाके भीषण गर्मी और चिलमिलाती धूप की चपेट में है तो वहीं कुछ इलाकों में मानसून मेहरबान हो गई है और झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को हीटवेव को लेकर एक बड़ा दावा किया है। IMD के मुताबिक, भारत में गर्मी की लहर अब तक की सबसे लंबी लहर है और लोगों को आगे और भी अधिक भीषण तापमान का सामना करना पड़ेगा।