Pramod Krishnam attack congress प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि 2024 का चुनाव धर्मयुद्ध है। एक तरफ वे लोग हैं जो धर्म के साथ हैं और दूसरी तरफ वो हैं जो धर्म को खत्म करना चाहते हैं। मोदी के स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाने पर आचार्य ने कहा कि वेटिकन और विदेशों में जिनकी आस्था है वे इसे नहीं समझेंगे कि मोदी क्यों जा रहे हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि 2024 का चुनाव ‘धर्मयुद्ध’ है। एक तरफ वे लोग हैं जो धर्म के साथ हैं और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो धर्म को खत्म करना चाहते हैं।

असुरी शक्तियों से लड़ने के लिए, उनका विनाश करने के लिए, एक आध्यात्मिक शक्ति की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि आध्यात्मिक शक्ति हासिल करने के लिए पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद के पास जा रहे हैं। यह आध्यात्मिक जागृति और आस्था का विषय है। वेटिकन और विदेशों में जिनकी आस्था है, वे इसे नहीं समझेंगे और इसलिए वे पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *