कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के ऊपर कथित हमले को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी अत्याचार के खिलाफ महिलाओं के साथ खड़ी है। प्रियंका गांधी ने कहा अगर कहीं भी किसी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है तो हम उस महिला के साथ खड़े हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के ऊपर कथित हमले को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी अत्याचार के खिलाफ महिलाओं के साथ खड़ी है।

रायबरेली में पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “अगर कहीं भी किसी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है, तो हम उस महिला के साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं। चाहे वो किसी भी पार्टी की महिलाएं हों। दूसरी बात, आम आदमी पार्टी इस मामले में चर्चा करेगी। निर्णय लेना उन पर निर्भर है।

स्वाति मालीवाल एक मजबूत महिला हैं- अलका लांबा

इससे पहले महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा था कि स्वाति मालीवाल एक मजबूत महिला हैं। वह आगे आएंगी और इस मुद्दे पर कानूनी रास्ता अपनाएंगी।

मालीवाल कानूनी रास्ता अपनाएंगी और न्याय के लिए लड़ेंगी- लांबा

अलका लांबा ने कहा, “राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मामले में आप नेता संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह पुष्टि हो गई है कि सीएम आवास में स्वाति मालीवाल के साथ कुछ अप्रिय घटना घटी है और उनकी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मालीवाल एक मजबूत और जागरूक महिला हैं, मुझे विश्वास है कि वह आगे आएंगी और कानूनी रास्ता अपनाएंगी और न्याय के लिए लड़ेंगी।”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *