Rashmika Mandanna इस साल दो बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर रही हैं। उनकी जोड़ी जहां पुष्पा-2 में अल्लू अर्जुन के साथ बनेगी तो वहीं फिल्म सिकंदर में रश्मिका सलमान खान संग काम करेंगी। अपने प्रोजेक्ट्स की चर्चा के बीच हाल ही में अभिनेत्री ने 10 साल में इंडिया में हुए विकास को लेकर तारीफ की और साथ ही अटल सेतु पुल को देखकर उन्होंने ये बात कही।

 रश्मिका मंदाना के पास इस वक्त एक से बढ़कर एक बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह पुष्पा: द रूल के साथ एक बार फिर से जहां अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर स्क्रीन पर अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगी, तो वहीं दूसरी तरफ पहली बार उनकी जोड़ी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आने वाली है।

ए आर मुरुगादोस की फिल्म में कन्फर्मेशन के बाद रश्मिका मंदाना हाल ही में मुंबई पहुंचीं। हालांकि, अपनी फिल्म में होने की एक्साइटमेंट शेयर करने के साथ ही इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की और अटल सेतु बनने से मुंबई में ट्रैफिक से लोगों को कितना छुटकारा मिलेगा, इस बारे में अपनी खुशी व्यक्त की। साथ ही रश्मिका मंदाना ने ये भी बताया कि पिछले 10 सालों में भारत में क्या-क्या बदलाव आए हैं।मुंबई में दक्षिण मुंबई के सेवरी से लेकर न्हावा तक जाने वाले अटल सेतु पुल का इनोग्रेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में किया था। इस पुल के बनने से मुंबई के लोगों को ट्रैफिक से काफी राहत मिलने वाली है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *