झाँसी! सामाजिक संस्था नव-प्रभात के तत्वाधान में महानगर महिला प्रकोष्ठ “”कृति”” द्वारा सभी आयु वर्ग की महिलाओं लड़कियों को सशक्त व स्वाबलंबी बनाये जाने के उद्देश्य से नारी अंतर्मन की रचनात्मक / सृजनात्मक प्रतिभाओं का सर्वोत्कृष्ट विकास करने में सहयोगी महिला सदस्यों के आनंद-उल्लास- मनोरंजन समूह ग्रुप कृति फ्रेंडस क्रिएटिविटी क्लब की महिला सदस्यों द्वारा बसंत उत्सव पर्व के शुभ अवसर पर एकदिवसीय नारी सशक्तिकरण संकल्प संग आनंदोत्सव कार्यशाला “” बसंत की बहार संग पुष्प रंगों की फुहार का आयोजन वृंदावन लाल वर्मा पार्क, झांसी में किया गया
आनंदोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था महिला प्रकोष्ठ कृति राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल उपस्थित रहीं
आनंद उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था महासचिव प्रिया अवस्थी ने की
आनंदोत्सव में उपस्थित सभी सखियों को बसंत पंचमी पर्व की पावन बेला पर आयोजित आनंदोत्सव अंतर्गत समूह बाल सदस्य पार्थवी गुप्ता ने मां सरस्वती स्वरूप में सभी सखियों को आशीर्वाद प्रदान किया जिनके समक्ष मां सरस्वती प्रार्थना स्तुति गायन आनंदमई उत्साह,उमंग उल्लास,आनंद से परिपूर्ण बुंदेली लोकगीत, गाने , वीर भाव प्रेरणा स्लोगन् , नृत्य ,हास्य व्यंग एवं खेलकूद के माध्यम से मनोरंजक वातावरण समायोजित कर स्वयं के अंतर्मन में छुपी हुई प्रसन्नता को सभी सखियों के सानिध्य में हंसी खुशी एवं आत्मिक खुशियों के रूप में महसूस किया
