-सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
-जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
(मथुरा) उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय भाजपा समर्थन मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी मथुरा पहुंचे। उन्होंने यहां मंच के कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रदेश अध्यक्ष का मथुरा पहुंचने पर मंच के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी के नेतृत्व में जनरल गंज स्थित जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किये । जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक पहुचाएं। लोगों को बताएं कि किस तरह से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब और वंचितों को गरीबी रेखा से निकालने के लिए योजनाएं संचालित कीं और यह भी सुनिश्चित किया कि योजनाएं उनके वास्तविक हकदारों तक पहुंचें। यही वजह है कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत का ठंका देश के साथ विदेशों में भी बज रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ग्राम सभा स्तर व वार्ड स्तर से संग़ठन को जोड़ने का मूल मंत्र बताया। पार्टी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का सही अर्थों में सम्मान किया है। इससे पहले की कोई सरकार यह नहीं कर सकी। भाजपा किसानों की सबसे बडी हितैशी पार्टी है। इस मौके पर राष्ट्रीय भाजपा सनर्थन मंच के मथुरा जिले के उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, उपाध्यक्ष रवीन्द्र गोस्वामी, सचिव चन्द्रहास चौधरी, सचिव शिवराज सिंह चौधरी, सचिव मुकेश सैनी, कोषाध्यक्ष रिषी गोस्वामी, संग़ठन मंत्री खजान सिंह चौधरी, संग़ठन मंत्री लोकेश सैनी, विजय सैनी, शिवम सैनी, हिमांशु सैनी, शान्तनु शर्मा, मोहन प्रसाद, लोकेश चौधरी, मन्त्रवीर चौधरी, सुमित गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *