अक्षय कुमार का एक नया म्यूजिक वीडियो आने वाला है जो भगवान शिव पर बेस्ड होने वाला है। अक्षय कुमार ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अपना शिव अवतार के साथ गाने ‘शंभू’ का पहला लुक शेयर किया है।

Akshay Kumar sings song shambhu release on 5 february- India TV Hindi

अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियोज के लिए भी हमेशा तारीफें बटोरते रहते हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह हमेशा अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट शेयर करते रहते हैं। इन सबके बीच अक्षय कुमार का एक नया म्यूजिक वीडियो आने वाला है जो भगवान शिव पर बेस्ड होने वाला है। एक्टर अक्षय कुमार ने अपने शिव अवतार के साथ गाने ‘शंभू’ का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए पहला लुक शेयर किया है।

महादेव बन छाए अक्षय कुमार

इस बार अक्षय कुमार कोई रोमांटिक नहीं बल्कि भक्ति से भरे गाने में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ का टीजर जारी किया है। अक्षय कुमार के ‘शंभू’ म्यूजिक वीडियोज के मोशन पोस्टर को बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों को अक्षय का शिव अवतार बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म ‘ओएमजी 2’ के बाद एक बार फिर भगवान शिव के रूप में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं।

‘शंभू’ गाना इस दिन होगा रिलीज

अक्षय कुमार का महादेव लुक और ‘शंभू’ का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस टीजर में आप एक्टर का विकराल तो कभी खुशमिजाज ‘शंभू’ अवतार देखने वाले हो। अक्षय ने अपने इस लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। लोगों को उनके इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने का इंतजार है। इस बार महाशिवरात्रि 2024 में ये गाना धूम मचाने वाला है। यह गाना 5 फरवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास पाइपलाइन में ‘स्काई फोर्स’, ‘सिंघम अगेन’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ भी हैं।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *