तमिलनाडु के सीएम विजय ने शुक्रवार को चेन्नई स्थित देश के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक, पुझल केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण (सरप्राइज विजिट) किया। निरीक्षण के दौरान जेल पहुंचे सीएम विजय ने कैदियों को मिलने वाले भोजन, चिकित्सा, बुनियादी सुविधाओं और पुनर्वास कार्यक्रमों की समीक्षा की।

इस दौरान सीएम विजय ने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों पर फीडबैक लिया और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिसर स्थित पुलिस स्टेशन और विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का जायजा भी लिया।

तमिलनाडु सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पुझल केंद्रीय कारागार-I में एकांतवास वार्ड, मुलाकात कक्ष, अस्पताल, नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, कक्षाओं, पुस्तकालय और उन्नत कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। इसके अलावा, उन्होंने जेल के उच्च सुरक्षा ब्लॉक और फांसी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।

बयान में बताया गया, “मुख्यमंत्री ने कैदियों को दी जा रही बुनियादी सुविधाओं, भोजन, चिकित्सा सेवाओं और व्यावसायिक केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से जायज़ा लिया और कैदियों की आवश्यकताओं की जानकारी हासिल की।”

व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में विजय ने कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की समीक्षा की, जिनमें सब्जियां रखने के लिए लोहे के रैक, कागज के कवर और कार्यालय फाइल बोर्ड शामिल थे।

उन्होंने हथकरघा और सिलाई अनुभागों में निर्मित उत्पादों का भी निरीक्षण किया और कैदियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *