Ram Mandir Ayodhya LIVE: अयोध्या (Ayodhya) नगरी अपने आराध्य के स्वागत के लिए तैयार है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) से पहले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सात दिनों तक होने वाले इस अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है।
अयोध्या (Ayodhya) नगरी अपने आराध्य के स्वागत के लिए तैयार है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) से पहले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सात दिनों तक होने वाले इस अनुष्ठान का तीसरा दिन है। गुरुवार को तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास का कार्यक्रम होना है।
रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव बॉलीवुड के सितारों की प्रस्तुति से भी सज्जित हो रहा है। यद्यपि बालीवुड के सितारों से युक्त रामलीला की प्रस्तुति 2020 में राम मंदिर का भूमिपूजन किए जाने के बाद से ही शुरू हो गयी थी, किंतु तब से इसका वार्षिक आयोजन शारदीय नवरात्र की बेला में होता रहा।
इस बार यह प्राण प्रतिष्ठा की बेला में सज्जित है। धर्मपथ के बगल विशाल मैदान में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दूसरे दिन की प्रस्तुति का उद्घाटन किया। इसके बाद मंच पर रावण की भूमिका में प्रस्तुत मनीष शर्मा ने आकर्षण चुराया। रामकथा के आविर्भाव के प्रसंग में शिव-पार्वती की कैलाश पर उपस्थिति का मंचन भी मनोहारी रहा। शिव की भूमिका में बिंदु दारा सिंह ने प्रभावित किया।
Ayodhya Live News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष इत्र और केसर की धूप
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बरेली के इत्र व्यवसायियों ने विशेष इत्र और केसर की धूप तैयार की है।
राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाई गई भगवान राम की मूर्ति
अयोध्या। भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया। मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई थी।
रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को परखने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को रामनगरी में रहेगा। इस दल में पीएमओ के अधिकारियों के साथ एसपीजी के उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे। यह दल प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था व उनके दौरे से जुड़ी अन्य तैयारियों की समीक्षा करेगा।
