-मथुरा सदर विधायक श्रीकांत शर्मा भी रहे साथ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मथुरा। नव वर्ष के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचीं। सोनल शाह के कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। नव वर्ष के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा वृंदावन पहुंचते हैं और अपने आराध्य के दर्शन कर अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं। इसी क्रम में भारत के गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी अपने परिवार के साथ बांके बिहारी की शरण में पहुंची जहां मंदिर के सेवायतों ने उन्हें विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराई। वहीं बांके बिहारी मंदिर के सेवायतों ने उनका माला, पटका एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने देश की उन्नति के लिए सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उनके साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *