श्री सिद्धेश्वर मंदिर में नये साल के पहले दिन हुआ सामूहिक रूप से गौ पूजन कार्यक्रम
प्रदीप वर्मा जिला संवाददाता
झाँसी। नववर्ष 2024 में विश्व का कल्याण हो, घर – घर सुख समृद्धि रहे, यह भावना के साथ श्री सिद्धेश्वर मंदिर में संतों और आम जनमानस ने सामूहिक रूप से गौ माता की पूजा एवं महाआरती की।
नववर्ष के प्रथम दिन हुए कार्यक्रम में गौ माता का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर धर्माचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि गौ माता की पूजा व भक्ति करने से जीवन सुखमय रहता है। सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। दुर्गा उत्सव महासमिति के संयोजक पीयूष रावत ने गौ माता की महिमा बताइ। कहा कि सनातन धर्म में गौ माता की पूजा का विशेष महत्व है। गाय की सेवा, पूजा, आराधना करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। गौ माता का जहां वास होता है, वहां से सभी प्रकार के वास्‍तु दोष स्‍वत: ही दूर हो जाते हैं। भगवान ने स्वयं अपने मुख से बोला है कलयुग में गौ माता की भक्ति ही बैकुंठ का मार्ग दिखा सकती है और बैकुंठ ले जा सकती है। गौ माता यदि किसी का भाग्य यदि बदल सकती है तो गौ माता ही एक ऐसी शक्ति है जो सबके भाग बदल सकती है और आओ हम सब मिलकर गौ सेवा करें गोपालन करें। हम सभी गौ माता से विश्व शांति का आशीर्वाद मांगा। नए परिधान धारण कराए गए। उनका श्रृंगार किया गया। गौ माता के अंग में मेहंदी, हल्दी, रंग के छापे लगाए गए। धूप-दीप, अक्षत, रोली, गुड़ आदि वस्त्र तथा जल से गाय का पूजन किया गया। धूप-दीप से आरती उतारी गई। प्रसाद भोग लगाया गया। गाय की परिक्रमा भी की गई। इस अवसर पर महंत विष्णु दत्त स्वामी, वसंत विष्णु गोलवलकर, लल्लन महाराज, कालीचरण जारोलिया ,आचार्य राजीव पाठक ,मनोज पाठक,नगर विधायक रवि शर्मा ,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एमएलसी रमा निरंजन, श्रीमती शांति शर्मा ,प्रियता रावत ,शिवाली अग्रवाल,उर्मिला पटेरिया,नीता अवस्थी,डिप्टी मेयर सुशीला दुबे _गोकुल दुबे ,दुर्गा उत्सव महासमिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, मुकेशअग्रवाल, रवीश त्रिपाठी,एडवोकेट प्रणय श्रीवास्तव,इंजीनियर रविकांत दुबे, जितेंद्र तिवारी ,मुकेश सोनी, कम्मू तिवारी, , महेश सर्राफ मटका, सियाराम शरण चतुर्वेदी, मैथिली शरण मुदगिल ,रोहित पांडे , राजीव तिवारी ,अमित चिरवरिया, रोहित पांडे ,अशोक रावत, , दीपक व्यास ,आलोक चतुर्वेदी, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, पवन गुप्ता ,जयदीप खरे,एडवोकेट समीर तिवारी ,प्रभात शर्मा, अतुल मिश्रा, नरेंद्र अग्रवाल, पुरकेश अमरिया ,डॉ भूपेंद्र रायकवार, प्रभात शर्मा आर एन उपाध्याय रामनारायण शर्मा ,प्रशांत रिछारिया,रमाकांत लिटोरिया ,संजीव नायक,राम नारायण, संजय तिवारी,संजीत मिश्रा, अखिलेश सोनकिया,धीरज मिश्रा.,मुकेश सोनी पंकज मिश्रा,संजीत मिश्रा,अखिलेश महाराज,राहुल मिश्रा,मंजुल पुरोहित, अजय भार्गव ,आकाश सिद्ध ,प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *