गोंडा को मिली 520 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

गोंडा को मिली 520 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यूपी में बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में कोई अब सेंध नहीं लगा सकता है। माफिया को हम मिट्टी में मिला चुके हैं। अगर किसी ने बेटी और व्यापारी सुरक्षा की सेंध लगाई तो जेल या जहन्नुम अलावा उसके लिए तीसरी कोई जगह नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भगवान स्वामिनारायण की धरती छपिया के तेजपुर में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र की 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान सीएम सपा पर काफी हमलावर दिखे। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में गोंडा से सबसे बड़ा खाद्यान्न घोटाला हुआ। बोले, ये जब भी आई हमेशा तबाही मचाई। सीएम यही नहीं रुके, बोले-सपा प्रदेश के लिए सबसे बड़ा श्राप है।गोंडा को मिली 520 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि देवीपाटन मंडल में पहले सपाई और कसाई हिंदुओं को त्योहार नहीं मानने देते थे। दुर्गा पूजा जैसे आयोजन नहीं संपन्न हो पाते थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गोंडा हुए दुर्गा पूजा के समय हुए दंगे में मुझे आना पड़ा था। 2015 में हर कहीं अराजकता थी। इस बार नवरात्र में 67 हजार से अधिक मूर्तियां पूरे प्रदेश में रखी गई थी। मैंने गोंडा के लिए विशेष रूप से कहा कि अगर कोई अपने पैसे लगाकर मां दुर्गा की पूजा करना चाहता है तो उसे परमिशन के नाम परेशान न किया जाए। सीएम ने कहा कि किसी सपाई और कसाई को परेशानी होती है तो अपने घर में शोक मनाए लेकिन किसी को परेशान न करें। इस बार पर्व पर कितना उल्लास था, कितनी खुशहाली थी। गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच होने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा में साढ़े चार करोड़ श्रद्धालु हिस्सा बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लखनऊ और दिल्ली से आते समय रास्ते में विकास योजनाओं का अपहरण हो जाता था। देवीपाटन मंडल विकास से अछूता था। गोंडा में नकल के ठेके संचालित करने वाले विकास में बाधक थे। हमने मेडिकल कॉलेज, मां पाटेश्वरी विवि, इंजीनियरिंग कॉलेज बनवाकर युवाओं को नई राह दिखाई है। सीएम ने कहा कि आज यद्यपि दो नवंबर है। इसी दिन समाजवादी सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलवाकर उन्हें लहुलूहान किया। हमने गोली नहीं चलवाई बल्कि रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। आज दीपोत्सव से विकास भी आभा देवीपाटन मंडल तक पहुंच रही है। भाजपा का मतलब आस्था है। आपको आगे बढ़ाने वाली पार्टी।

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का मतलब है अपराध, वे बदमाशों को लाते हैं, अपराधियों को प्रश्रय देते हैं। हम आपकी आस्था को सम्मान देते हैं। पहले धर्मस्थलों का पैसा कब्रिस्तान के नाम पर गरीबों की जमीन कब्जाने पर खर्च होता था। अब जिले के धर्मस्थलों का विकास किया जा रहा है।सीएम ने कहा कि बीते साढ़े नौ साल में करीब सोलह हजार करोड़ रुपये गोंडा और देवीपाटन मंडल के लिए करीब पचास हजार करोड़ रुपय की स्वीकृति किए गए हैं। पहले विकास का मतलब सिर्फ सैफई होता है। आज विकास का मतलब सभी जनपदों से हैं। बिजली रामपुर और सैफई में नहीं पूरे प्रदेश में आएगी। हर जरूरतमंद को फ्री में राशन मिलेगा। चेहरा देखकर नहीं हर गरीब और जरूरतमंद को रसोई गैस मिलेगी। दीपावली में गरीबों को फ्री में भरा सिलेंडर मिलेगा।

सीएम ने युवाओं को लुभाया: सीएम ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से मुक्त किया। हमने युवाओं को रास्ता दिया है। ईमानदारी से नौकरियों में भर्ती की प्रकिया को आगे बढ़ाया है। अब नियुक्ति प्रक्रिया में गोंडा का नौजवान नौकरी प्राप्त करता है। गोंडा में अब निवेश होने लगा है। निवेश का मतलब विकास भी है। इनके लिए चाहिए सुरक्षा और दंगा मुक्त वातावरण। विकास अब केंचुए की चाल नहीं चलेगा। उसे स्पीड देंगे यही हमारी प्रगति का आधार है। अब यूपी भारत की अर्थ व्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना है। अब टॉप थ्री राज्यों में यूपी की गिनती होती है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के ‘गिनती आती है’ के बयान पर हमलावर हुए सीएम ने कहा, गिनना शुरू करो। अगले छह माह में एक लाख युवओं का नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। अब तक 12 से 15 हजार युवाओं को नियुक्त पत्र दे चुके हैं। इसी हफ्ते साढ़े हजार दरोगाओं को नियुक्ति पत्र मिलेगा। दीपावली के बाद 35 हजार सिपाही, 42 हजार होमगार्ड, शिक्षकों और सबऑर्डिनेट के जरिए हम नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। खेल और खिलाड़ियों के लिए कहा कि देश के लिए पदक लाओ और हमसे पद पाओ। यही नहीं चार वर्ष की सेवा के बाद वापस आने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों में 20 फीसदी सीधी भर्ती होगी। उन्हें कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। देश की सेवा करने वाले युवा सम्मान से साथ नौकरी पा सकेंगे।

मंच पर 520 करोड़ रुपये की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी भी मौजूद रहे।

0Shares

More From Author

गोंडा को मिली 520 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यूपी की ग्राम पंचायतों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश

गोंडा को मिली 520 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

योगी की तारीफ पर रवि किशन का विपक्ष पर तंज, बोले- अब सब कोमा में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *