यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 से पहले शिक्षकों का डाटा अपडेट करने के निर्देश

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 से पहले शिक्षकों का डाटा अपडेट करने के निर्देश

यूपी बोर्ड से संबद्ध राजधानी समेत मंडल के सभी माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण 15 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 से पहले शिक्षकों का डाटा अपडेट करने के निर्देश

इसके लिए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को शत-प्रतिशत और त्रुटिरहित डेटा अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रयोगात्मक परीक्षा, मूल्यांकन और कक्ष निरीक्षण सहित अन्य कार्यों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र तैयार किए जाएंगे।

संयुक्त निदेशक डा.प्रदीप कुमार ने बताया कि विद्यालयों को शिक्षकों के नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि और विषय का विवरण सही दर्ज करना होगा। स्नातक व परास्नातक के विषयों के साथ शैक्षिक प्रमाणपत्र भी अपलोड करने होंगे।

विद्यालय छोड़ चुके या दिवंगत शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम हटाने और नवनियुक्त कर्मियों का विवरण जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। एक शिक्षक का नाम दो विद्यालयों में दर्ज नहीं होना चाहिए। डिबार शिक्षक और प्रधानाचार्यों को संबंधित श्रेणी में दर्शाना होगा। राजधानी समेत सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और उन्नाव के विद्यालयों में यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *