Breaking News News Travel News Trending

फ्लाइट टिकट के दाम 7 गुना तक बढ़े, दिल्ली-कोलकाता किराया ₹78,000 पार

0ea67290-dc8a-4982-8905-5d24a8bcb14f

7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार

त्योहारी सीजन के दौरान फ्लाइट टिकट के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है. सामान्य दिनों के मुकाबले टिकट की कीमत दो से सात गुना तक बढ़ गई हैं. जानिए पूरी बात.

अक्टूबर का महीना खत्म होने में केवल दो दिन है. वहीं नवंबर के महीने में दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में हर व्यक्ति अपने परिवार वालों के साथ त्योहार मनाने के लिए घर जाने की सोचते हैं, लेकिन इस दौरान न ही ट्रेन की टिकट मिलती है और न ही बस की, जिसके बाद लोग फ्लाइट से सफर करने का प्लान करते हैं. अगर आप भी दीवाली और छठ पर फ्लाइट से घर जाने या फिर कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो इस बार आपकी जेब से ज्यादा पैसे खर्च होने वाले हैं, क्योंकि फ्लाइट टिकट के दाम इस समय आसमान छू रहे हैं.

दिल्ली-कोलकाता का टिकट 78000 के पार

हैरानी की बात तो ये है कि दिल्ली-कोलकाता रूट का सामान्य दिनों में किराया इतना नहीं रहता है, जितना 6 नवंबर के लिए किराया हो गया है. अगर बात करें 6 नवंबर के किराए की तो दिल्ली-कोलकाता रूट का किराया 78,694 रुपये तक पहुंच गया है. यानी त्योहारों के नजदीक हवाई टिकट के रेट में भारी उछाल देखने को मिल रहा है.

सामान्य दिनों में कितना रहता है किराया?

बता दें कि त्योहार के नजदीक दिल्ली कोलकाता रूट का किराया जो 78 हजार के पार पहुंच गया है, वहीं सामान्य दिनों में इस रूट का किराया 10 से 11 हजार रुपये के बीच रहता है.

7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम

अहम बात ये है कि कई जरूरी रूटों पर किराया दो से सात गुना तक बढ़ गया है. यानी अगर किसी को दीवाली मनाने घर जाना है और ट्रेन, बस का टिकट नहीं मिल रहा है तो उसे फ्लाइट से घर जाने के लिए 2 से 7 गुना ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए भी फ्लाइट टिकट के दाम काफी बढ़ गए हैं.

फ्लाइट टिकट के दाम बेकाबू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन रूट का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले में काफी बढ़ गया है.

  • दिल्ली से हैदराबाद – 8935 से बढ़कर 27,895
  • दिल्ली से अहमदाबाद  – 6,121 से बढ़कर 23,413
  • मुंबई से दिल्ली – 11,531 से बढ़कर 60,577
  • बेंगलुरु से दिल्ली – 15,901 से बढ़कर 40,506
  • दिल्ली से कोलकाता – 11,669 से बढ़कर 78,694

ध्यान दें, ये किराया उपलब्ध जानकारी के मुताबिक है. टिकट की कीमत फ्लाइट में सीट की उपलब्धता और रूट से हिसाब से बदल सकती हैं.

टिकट के दाम बढने के पीछे क्या कारण है?

टिकट के रेट बढ़ने के पीछे कई सारे कारण है, जैसे…

  • त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं तो मांग बढ़ जाती है.
  • वहीं सस्ती टिकट जल्दी भर जाती है और महंगी बाद में रह जाती है.
  • इसके अलावा ईंधन की लागत की वजह से भी टिकट महंगी हो सकती हैं.
  • टिकट की कीमत सीटों की उपलब्धता और मांग के हिसाब से बदल जाती हैं.
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *