October 19, 2026

प्लेइंग XI में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री का क्या है फॉर्मूला? आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा समीकरण

0
प्लेइंग XI में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री का क्या है फॉर्मूला? आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा समीकरण

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के एक भी मैच में नहीं खेल सके। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा नहीं, बल्कि उनके लिए मौका बनाना पड़ेगा। इसके लिए टीम मैनेजमेंट को क्या करना चाहिए? इसका सुझाव भी इस क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने दिया है।

आकाश चोपड़ा का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को तभी मौका मिल सकता है, जब प्लेइंग इलेवन से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा या ईशान किशन को बाहर किया जाए। उन्होंने आगे कहा है कि यह संभव नहीं है कि किसी को बाहर किया जाए, क्योंकि सभी रन बना रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वैभव को रोटेशन के तहत आप खिला सकते हैं, जिससे सभी को बराबर मौके मिल सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “वैभव सूर्यवंशी को मौके नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि उसके लिए जगह नहीं बन रही है। आपको उसे किसकी जगह खिलाना चाहिए? सच कहूं तो, वह सिर्फ संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा या ईशान किशन की जगह ही खेल सकता है, लेकिन जब तीनों लोग अच्छा कर रहे हों, तो आपको अचानक मौका नहीं मिल सकता। मुझे पता है कि यह दिल तोड़ने वाला है, लेकिन कोई और रास्ता नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “कोई भी मेरे बताए तरीके से सहमत नहीं है। आप रोटेशन कर सकते हैं। उन चारों को रोटेशन में मौके दें।”

आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा है कि अगर वैभव सूर्यवंशी को आप प्लेइंग इलेवन में नहीं रख पा रहे हो तो फिर उसे टीम में शामिल मिल मत करो, उसे रणजी ट्रॉफी खेलने दो। उन्होंने कहा, “मैं आपकी भावनाएं समझता हूं, लेकिन अगर आप कहते हैं कि तिलक वर्मा बिल्कुल भी परफॉर्म नहीं करते हैं, तो आप जो कह रहे हैं वह थोड़ा गलत है। तिलक वर्मा ने नंबर 3 पर खेलते हुए दो सेंचुरी लगाईं। उसके बाद, वह चोटिल हो गए और वर्ल्ड कप से पहले उन्हें थोड़ी दिक्कत हुई। वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन उसके बाद, जब से वह फिनिशर बना है, उसने अच्छा काम किया है, चाहे आप एशियन गेम्स में उसका परफॉर्मेंस देखें या अभी। सच तो यह है कि वह मिडिल ऑर्डर और लोअर-मिडिल ऑर्डर में बहुत अच्छा कर रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि तिलक वर्मा पर तीर चलाना सही नहीं है।”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *