October 19, 2026

योगी आदित्यनाथ की फिटनेस का राज क्या है? जानें उनकी रोजाना की दिनचर्या

0
योगी आदित्यनाथ की फिटनेस का राज क्या है? जानें उनकी रोजाना की दिनचर्या

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका नाम भारतीय राजनीति के सबसे सक्रिय और अनुशासित नेताओं में लिया जाता है, जो काम के साथ अपनी दिनचर्या को अनुशासन के साथ बिताते हैं। वह सालों से सादा जीवन जीते आ रहे हैं और खाने में भी उन्हें बिल्कुल सिंपल खाना पसंद है, शायद यही कारण है कि 54 की उम्र में भी सीएम योगी फिट और हेल्दी हैं। सीएम योगी फिट रहने के लिए घंटों जिम या एक्सरसाइज नहीं करते हैं, वह बस कुछ आदतों को अपनाते हैं। इन आदतों को रूटीन के साथ फॉलो करने से वह फिट रहते हैं और इस उम्र में उनका शरीर एक्टिव बना रहता है। चलिए आपको सीएम योगी के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 3 बजे यानी ब्रह्म मुहुर्त में उठ जाते हैं। इसके बाद वह दिन की शुरुआत 1 घंटे योगा और फिर पूजा पाठ के साथ करते हैं। वह योगा के साथ ध्यान भी करते हैं, जिसे आमतौर पर हम मेडिटेशन कहते हैं। सुबह योगा करने से शरीर में फूर्ति बनी रहती है और लचीलापन भी। योग के अलावा सीएम साहब टहलते भी हैं। उन्होंने सुबह टहलने की आदत बना रखी है। मॉर्निंग वॉक आपके पैरों और शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है।

सीएम योगी सात्विक-शाकाहारी खाना खाते हैं लेकिन वह डाइट का खास ख्याल रखते हैं। सुबह 8 बजे वह नाश्ता कर लेते हैं, जिसमें दलिया, चना, मौसमी फल, पपीता, छाछ, सूखे मेवे होते हैं। इसके बाद 2 बजे लंच में रोटी, सब्ज़ी, दाल, चावल, सलाद या हल्की खिचड़ी खाते हैं। सीएम साहब मसालेदार या तले-भुने खाने से खास परहेज करते हैं। ज्यादा मसाला या तला भुना खाना इस उम्र में पेट के लिए सही नहीं होता और आएदिन पेट संबंधी समस्या होती रहती है। रात में वह 2 रोटी, दाल, हरी सब्जी खाते हैं। डिनर में सीएम योगी चावल नहीं खाते हैं। चावल रात में खाने से आसानी से पचता नहीं है और ठंडा भी करता है। इसके अलावा वह दिनभर कुछ स्नैक्स नहीं लेते और कई लीटर पानी और नारियल पानी पीते हैं।

सीएम योगी 9 बजे से पहले डिनर कर लेते हैं और फिर 10-11 बजे तक वह सो जाते हैं। वह करीब 5-6 घंटे की नींद रोजाना लेते हैं। उनका मानना है कि इस उम्र में नींद कम आती है और अगर आप सुबह उठकर कोई काम करते हैं, तो उसका फायदा शरीर और स्वास्थ्य को मिलता है।

सीएम योगी ने युवाओं को फिटनेस मंत्र देते हुए कहा था कि अपने बिजी शेड्यूल और स्मार्टफोन से निकलकर सिर्फ 1 घंटा अपने शरीर को दें। योगा, एक्सरसाइज, खेलकूद करें, जिससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे। जरूरी नहीं कि जिम में जाकर मशीनों के साथ कसरत करिए। इसकी जगह आप रोजाना एक घंटे कोई खेल खेलें या फिर रनिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग, स्वीमिंग करें। आप फिटनेस के लिए जो भी काम करें, उसे रूटीन के साथ अपनाएं। इससे आपका शरीर एक्टिव, फिट और दिमाग तेज काम करेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *