CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- ‘इमरजेंसी लगा दो’
कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार क इस्तीफे की मांग कर रही है. सीजेपी नेता अभिजीत दीपके आज दिल्ली आने वाले हैं
LIVE

Background
सरकार पर साधा निशाना
सीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना है. उन्होंने लिखा, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. सरकार इतनी डरी हुई है कि वह अपने ही नागरिकों से बातचीत करने के बजाय उन्हें जेल में डालना बेहतर समझती है. आप देशभक्ति को जेल में नहीं डाल सकते. आप असहमति को अपराध नहीं ठहरा सकते और जब लोग अपनी आज़ादी का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें सजा देकर आप इसे लोकतंत्र नहीं कह सकते.
हराना इतना बड़ा अपराध हो गया है- दीपके
अभिजीत दीपके ने कहा, मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर देश में इमरजेंसी लगानी है, तो आधिकारिक तौर पर लगाइए. आप अनौपचारिक इमरजेंसी चला रहे हैं, जहां जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ रही है. इस देश में तिरंगा फहराना इतना बड़ा अपराध हो गया है कि इसके लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा जा रहा है. अर्बन नक्सल का आरोप कौन लगा रहा है? सौरव दास और आशुतोष रांका को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में भेजा गया है.
मुझे किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है. ऐसा कुछ नहीं है. सभी विरोध प्रदर्शन एक ही मुद्दे के लिए हो रहे हैं. हम सभी का एक ही मुद्दा है कि हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी एक अलग और स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप है और वह हमेशा अलग ही रहेगी. इंडिया ब्लॉक और हमारा आंदोलन एक ही उद्देश्य के लिए है.
तिहाड़ भेजे गए रांका-दास
आशुतोष रांका और सौरव दास को कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. दोनों को 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया है.
CJP Protest Live: अजिंक्य शिंदे से भरवाया गया 5 हजार का बेल बॉन्ड
आशुतोष रांका और सौरव दास को जहां 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, वहीं अजिंक्य शिंदे को रिहा किया गया है. शिंदे से 5 हज़ार का बेल बॉन्ड भरवाया है. SEM ने 6 महीने तक अशांति न फैलाने को लेकर आदेश दिया है.
