सिंहासन खाली करो…’, इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट

इंडिया गठबंधन आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने वाला है. मार्च से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, सिंहासन खाली करो कि जनता आती है.

इंडिया गठबंधन आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने वाला है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. इंडिया गठबंधन भी ये मार्च बड़ा करने वाला है. दिल्ली के बाहर से भी कई सासंद इस मार्च में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. विरोध मार्च से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पोस्ट शेयर किया है.

शशि थरूर ने अपने पोस्ट में रामधारी सिंह दिनकर की कविता लिखी है. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, आज की कविता: जैसा कि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ (रामधारी सिंह ‘दिनकर’) ने अपनी प्रतिष्ठित कविता “जनतंत्र का जन्म” (जनतंत्र का जन्म / “लोकतंत्र का जन्म”) में लिखा है.

‘सिंहासन खाली करो”

शशि थरूर ने लिखा, ”लेकिन होता भूडोल, बवंडर उठते हैं, जनता जब कोपाकुल हो भृकुटि चढ़ाती है. दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो, सिंहासन खाली करो कि जनता आती है.” शशि थरूर का ये पोस्ट वायरल हो रहा है. शशि थरूर ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों को मार्च की जानकारी दी है.

राहुल गांधी ने शेयर किया था वीडियो

रविवार को राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट मार्च निकालने और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की. उन्होंने कहा है कि पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे. यह बड़ा ऐलान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच किया.

सीजेआई ने मिलने से इनकार किया

सीजेआई सूर्यकांत ने इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलने के प्रस्ताव से इनकार कर दिया है. विपक्षी नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं, SIR प्रक्रिया के मुद्दों पर मिलने का अनुरोध किया था. सीजेआई ने ईमेल के जरिए भेजे गए जवाब में इस फैसले की वजहें बताई हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *