अयोध्या के पावन नगरी अयोध्या के जानकी घाट स्थित राम महल (वैदेही भवन) में आगामी 12 से 14 सितंबर 2026 तक प्रतिष्ठित तीन दिवसीय रेजीडेंसी आर्ट कैंप ‘जनमानस के राम’ (द्वितीय संस्करण) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। ‘आर्ट फिएस्टा’ संस्था द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कला समागम में सुभारती यूनिवर्सिटी के ललित कला विभागाध्यक्ष व प्रख्यात चित्रकार संतोष साहनी को मुख्य अतिथि कलाकार (Guest Artist) के रूप में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।ललित कला के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले विभागाध्यक्ष संतोष साहनी इस शिविर में अपनी अनूठी तूलिका के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों, उनके जीवन और लोकव्यापी स्वरूप को कैनवास पर जीवंत करेंगे। देश भर के चुनिंदा कलाकारों के बीच उनकी कला साधना और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए आयोजकों ने उन्हें पोस्टर में प्रमुखता से स्थान दिया है।इस तीन दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य समकालीन कला के विविध माध्यमों से भगवान राम के मानवीय और दिव्य रूपों को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करना है। ललित कला विभागाध्यक्ष संतोष साहनी को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान और आमंत्रण पर सुभारती यूनिवर्सिटी के न्यासी माननीय डॉ. अतुल कृष्ण, माननीय कुलपति डॉ.देश दीपक and. सहायक निदेशक (शैक्षणिक) —अवनी कमाल समस्त प्राध्यापकों, और विद्यार्थियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *