मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित परिवार ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात की, जिसमें मुख्यमंत्री ने दोषियों को कठोर सजा दिलाने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मृतका के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास देने का भी एलान किया।
उन्होंने अधिकारियों को परिवार का आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ललिता गौतम टीपी नगर क्षेत्र के गगन एन्क्लेव की रहने वाली थीं और बीए की छात्रा थीं। 15 मई को परीक्षा देने निकली ललिता लापता हो गई थीं। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अंकुश को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।
