मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को सुबह 10:45 बजे हाथरस पहुंचेंगे। सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यक्रम स्थल पर वह 486.38 करोड़ रुपये की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।


इस दौरान मुख्यमंत्री 251.18 करोड़ रुपये लागत की 47 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 235.20 करोड़ रुपये लागत की 78 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कुल 125 परियोजनाओं पर 486.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

शनिवार को मंडलायुक्त संगीता सिंह ने जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड, मंच, पंडाल, वीआइपी व आमजन की बैठक व्यवस्था, मीडिया दीर्घा, पार्किंग, बैरीकेटिंग, यातायात व्यवस्था और प्रवेश-निकास मार्गों का जायजा लिया।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा टीम, एंबुलेंस, साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि तैयारियों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

47 परियोजनाओं का लोकार्पण : 251.18 करोड़ रुपये
78 परियोजनाओं का शिलान्यास : 235.20 करोड़ रुपये

कुल परियोजनाएं : 125
कुल लागत : 486.38 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा, सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मंच, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *