कांग्रेस से अलग हुए गुटों के पार्टी में विलय को लेकर लोगों के बीच बढ़ती चर्चाओं के बीच, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अपने पुराने सदस्यों को पार्टी में वापस लेने की इच्छा जताई है।
कांग्रेस के महासचिव (संगठन) और राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल ने कहा, “जो कोई भी कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखता है, वह वापस आ सकता है। इसमें कोई समस्या नहीं है।” उन्होंने कहा कि इस तरह के विलय और घर वापसी से बीजेपी-फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई और मजबूत होगी।
हालांकि, वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल एआईसीसी के पास विलय का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा, “हम मीडिया से ये सभी अटकलें सुन रहे हैं।”
