जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या के पीछे कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है. जम्मू पुलिस के एडीजीपी मुकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि हत्या के मुख्य आरोपी, हेमंत लोहिया के नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुकेश सिंह ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए रात भर तलाशी अभियान चलाया गया था. 57 साल के लोहिया की हत्या सोमवार रात को जम्मू के बाहरी इलाके उदयवाला में की गई थी. पुलिस ने एक बयान में कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि रामबन निवासी एक घरेलू नौकर यासिर अहमद मुख्य आरोपी है.” बयान में कहा गया है, “घटना स्थल से जुटाए गए कुछ सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी को इस अपराध को अंजाम देने के बाद भागते हुए भी देखा गया है.” ‘लगता है पाषाण युग में हैं’: इंटरनेट बंदी का भविष्य पर असर मुकेश सिंह का कहना है कि आरोपी काफी आक्रामक स्वभाव का था और वह अवसाद में भी था. उन्होंने कहा है कि हत्या के पीछे अब तक किसी तरह का आतंकी एंगल सामने नहीं आया है और आगे की जांच जारी है. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोहिया की हत्या पर शोक जाहिर करते हुए ट्वीट किया, “हेमंत लोहिया एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी और एक महान इंसान थे. उन्होंने बड़े सम्मान और समर्पण के साथ देश की सेवा की. उनके दुखद निधन पर गहरा शोक है.”

2022-10-04 17:48:20 https://wisdomindia.news/?p=6535
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *