देहरादून। कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर लेकर आ रही है “कला वर्षा” वार्षिक कला प्रदर्शनी 2026 चित्रा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी, बल्लूपुर में दिनांक 7 मई से 11 मई 2026 तक आयोजित होने वाली यह पाँचवीं वार्षिक कला प्रदर्शनी “कला वर्षा 2026” युवा एवं उभरते कलाकारों की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक भव्य मंच सिद्ध होगी।
इस भव्य आयोजन का संयोजन डॉ मुक्ति भटनागर सुभारती स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स एण्ड फैशन डिजाइन, द्वारा किया जा रहा है, जो रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालाय देहरादून से संबद्ध हैं।यह प्रदर्शनी स्व.संघमाता डॉ मुक्ति भटनागर को समर्पित है।

इस अवसर पर न्यासी डॉ अतुल कृष्ण न्यासी सुभारती ग्रुप ने अपने संदेश में कहा कि “कला वर्षा 2026” विद्यार्थियों के सृजनात्मक विकास हेतु एक उत्कृष्ट मंच है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ . देश दीपक ने भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इस आयोजन को कला के प्रचार-प्रसार के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण बताया।
साथ ही श्रीमती अवनी कमल सहायक निदेशक (शैक्षणिक) ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। डीन डा.रीता तेवारी एव प्रदर्शनी संयोजक विभागाध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं तथा उनकी सृजनात्मक क्षमता को निखारते हैं। यह प्रदर्शनी पाँच दिन के लिए खुली रहेगी। यह प्रदर्शनी आने वाली पीड़ी के लिए मार्ग प्रसस्थ करेगी।
इस प्रदर्शनी में ललित कला स्नातक (बीएफए),बी.एफ.डीन. एवं ललित कला स्नातकोत्तर (एम.एफ.ए.) के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित चित्रकला, मूर्तिकला, अनुप्रयुक्त कला, स्थापना कला (इंस्टॉलेशन) फैशन डिजाइन एव अन्य समकालीन कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है, अपितु जनसामान्य में कला के प्रति जागरूकता एवं रुचि उत्पन्न करना भी है।
“कला वर्षा 2026” में आगंतुकों को विविध रंगों, विचारों एवं अभिव्यक्तियों की अनुपम झलक देखने को मिलेगी। पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रतिष्ठित कलाकारों के आगमन की संभावना है, जिससे यह आयोजन नगर के प्रमुख सांस्कृतिक आकर्षणों में सम्मिलित होगा।
संस्थान की ओर से समस्त कला प्रेमियों, शिक्षाविदों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस प्रदर्शनी में पधारकर युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन करें तथा भारतीय कला की इस सृजनात्मक यात्रा का अंग बनें।
स्थान: चित्रा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी, बल्लूपुर, देहरादूनसमय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
कला की इस वर्षा में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।
