विजडम इंडिया।

गाजियाबाद। ब्राह्मण सहयोग मंच के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ प्राचीन शिव मंदिर, श्याम पार्क एक्सटेंशन डी ब्लॉक में मनाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन, उनके आदर्शों, धर्म रक्षा, न्यायप्रियता एवं समाज हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, साहस और संस्कृति के प्रतीक हैं तथा उनका जीवन समाज को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।


इस अवसर पर ब्राह्मण सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दयाल शर्मा, अशोक कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, सचिव महंत रोशन जी महाराज, राष्ट्रीय हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौहान, रंजना झा, अनीता सिंह, नीतू पांडे, संजू शर्मा, सुनीता उपाध्याय, पंडित तरुण शर्मा, संदीप सिंह, राम सहाय पांडे, एडवोकेट विजय भाटी, डॉ. दिनेश पांडे, लवकुश पांडे, टिंकू, सुनील वर्मा, अमित चतुर्वेदी, राजेश खन्ना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *