लेखक श्री राकेश कौल, चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर – रिटेल बिज़नेस, बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पूर्व नाम बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड)

हम में से अधिकतर लोग जब भी मोटर इश्योरेंस का चुनाव करते हैं, तो सबसे पहले हमारी नज़र उसके प्रीमियम पर होती है. सस्ती पॉलिसी हमें इसलिए आकर्षक लगती है क्योंकि यह झटपट पैसों की बचत करती है. लेकिन सच्चाई यह है कि आज जो सौदा आपको सस्ता नज़र आ रहा है, वही कल आपके लिए महंगा साबित हो सकता है. किसी भी इंश्योरेंस की असली कीमत इस बात से तय नहीं होती है कि शुरुआत में आपको कितने कम पैसे भरने पड़ रहे हैं, बल्कि इस बात से तय होती है कि अगर अचानक से आपको कुछ हो जाए तो यह किस तरह की सुरक्षा देता है.


आइए जानते हैं कि आज की एक सस्ती पॉलिसी कल आपके लिए कैसे एक महंगा सौदा साबित हो सकती है.
पैसों की बचत का भ्रम: अगर आप यह सोचते हैं कि सस्ता मोटर इंश्योरेंस लेकर आपने पैसों की बचत की है, तो असल में यह आपका भ्रम है. पहले-पहल सस्ता प्रीमियम देखने में तो आकर्षक लगता है, लेकिन इनके भीतर कई तरह के जोखिम छिपे होते हैं. लुभावने लगने वाले ये इंश्योरेंस आमतौर पर सीमित कवरेज के साथ आते हैं जिससे कि जब आपको इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है तब ये आपको सबसे कम सुरक्षा देते हैं. कई पॉलिसियों में दुर्घटना के मामले में छूट, रोडसाइड असिस्टेंस या यात्रियों के सामान की सुरक्षा जैसे अहम कवरेज तक शामिल नहीं होते हैं. ऐसे में जो बचत आज आपको सूझबूझ भरी लग रही है, वही बचत दुर्घटना के समय आपके लिए एक बेहद महंगा सौदा साबित हो सकती है.
दुर्घटना के बाद के परिणाम: दुर्घटना के तुरंत बाद आपको एक सस्ते मोटर इश्योरेंस की असली कीमत समझ आने लगती है. कई पॉलिसियों में तो मरम्मत भी पूरी तरह से कवर नहीं किए जाते हैं क्योंकि इनमें कुछ चुनिन्दा गैरेज ही शामिल होते हैं या फिर खर्चों की भी सीमा तय होती है, जिससे कि मरम्मत के दौरान आपको अच्छी गुणवत्ता वाली सुविधा तक नहीं मिलती है या फिर आपको अतिरिक्त बिल भरने पड़ते हैं. यहां तक कि क्लेम के बाद प्रीमियम में भी तेज़ी से बढ़त देखने को मिल सकती है, चाहे दुर्घटना में आपकी गलती हो या न हो. यानी जो छोटी सी बचत आप आज कर रहे हैं, उसकी वजह से भविष्य में आपको और ज़्यादा पैसे भरने पड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, सीमित कवरेज में अक्सर आपको टॉइंग, मेडिकल बिल या ऐसे खर्च जिनके बारे में आपको लगता था कि उसका भुगतान इंश्योरेंस कंपनी करेगी, उनके लिए भी आपको अपनी जेब से पैसे भरने पड़ते हैं. जो चीज़ शुरुआत में आपको किफायती लग रही थी, वही दुर्घटना के बाद आपके लिए एक आर्थिक बोझ बन जाती है.
लंबे समय में होने वाला असर: दुर्घटना का असर केवल आपकी कार पर नहीं होता, बल्कि यह आपके रिकॉर्ड को भी खराब करता है. फाइलों में क्लेम कई-कई सालों तक दर्ज रहता है. जब आप कोई सस्ती पॉलिसी लेते हैं, तो जब भी आप इसे रिन्यू करते हैं, तब यह बात आपको आर्थिक रूप से कचोटती है. कुल मिलाकर देखें तो एक स्मार्ट बचत जल्द ही आपके लिए एक भारी बोझ बन जाती है.
कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी लेना आखिरकार फायदे का सौदा क्यों है?
व्यापक सुरक्षा: इसमें केवल साधारण दुर्घटना ही शामिल नहीं होती है, बल्कि चोरी, आगजनी, प्राकृतिक आपदाएं, तोड़फोड़ और यहां तक कि अगर चालक के पास इंश्योरेंस न हो या फिर चालक के पास अपर्याप्त इंश्योरेंस होने पर भी आपको पूरी सुरक्षा मिलती है. इससे यह बात पक्की हो जाती है कि चाहे जैसी भी परिस्थिति हो आपको हर हाल में पूरी सुरक्षा मिलेगी.
मरम्मत के लिए बेहतरीन विकल्प: कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसियां आपको एक भरोसेमंद गैरेज चुनने की सुविधा तो देती ही हैं, साथ ही इनमें जेनुइन स्पेयर पार्ट्स भी कवर किए जाते हैं. इससे यह बात पक्की हो जाती है कि न तो आपको खर्चों की चिंता करने की ज़रूरत है, न ही आपको गुणवत्ता के साथ समझौता करना पड़ेगा. इको एश्योर रिपेयर प्लान में आपकी कार को सुरक्षा देने के साथ-साथ पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखा जाता है. इसमें मरम्मत के काम के लिए पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण को अपनाया जाता है, जिसमें टिकाऊ विधि, ऊर्जा-बचत प्रक्रिया के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है. इसका अर्थ यह है कि न केवल आपको विश्वनीय सेवा के साथ-साथ वाहन के जेनुइन पार्ट्स भी मिलते हैं, बल्कि आपके मन को सुकून मिलता है कि आपने कार्बन उत्सर्जन को घटाते हुए पर्यावरण में अहम योगदान दिया है.
आर्थिक सुरक्षा: यह आपको अचानक से आने वाले खर्चों और अपनी जेब से भरे जाने वाले पैसों से सुरक्षा प्रदान करता है. चाहे टॉइंग की फीस हो या मेडिकल बिल या रिप्लेसमेंट कॉस्ट, कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज आपको अचानक से आने वाले हर तरह के खर्चों से सुरक्षा प्रदान करता है.
स्थायी प्रीमियम: कई कॉम्प्रिहेंसिव प्लान में नो-क्लेम बोनस शामिल होते हैं, जिससे कि क्लेम के बाद प्रीमियम में होने वाली तेज़ बढ़त से आपको सुरक्षा मिलती है. साथ ही, जैसे-जैसे समय बीतता है वैसे-वैसे आपको सुरक्षित ड्राइविंग करने का फायदा यानी कि पुरस्कार भी मिलता रहता है. एनसीबी प्रोटेक्शन ऐड-ऑन कवर के ज़रिए आप क्लेम करने के बाद भी अपने जमा हुए बोनस को सुरक्षित बनाए रख सकते हैं. इसका अर्थ यह है कि आपका प्रीमियम स्थायी रहता है और आपने सुरक्षित ड्राइविंग करते हुए जो भी बोनस हासिल किए हैं, उनका लंबे समय में बचत के तौर पर लगातार फायदा उठा सकते हैं.
सहूलियत और मदद: कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसियों में अक्सर अतिरिक्त सुरक्षा जैसे कि रोडसाइड असिस्टेंस, रेंटल कार कवरेज और फटाफट क्लेम सैटलमेंट शामिल होते हैं, जिससे कि रिकवरी की प्रक्रिया न केवल सहज हो जाती है, बल्कि आप हरदम परेशानी-मुक्त भी रहते हैं.
कार की क्षति के अलावा दूसरे नुकसान के लिए भी कवरेज: साधारण इंश्योरेंस की तुलना में कॉम्प्रिहेंसिव प्लान में किसी वस्तु के गिरने से होने वाला नुकसान, बाढ़ या आग से हुई क्षति जैसे जोखिम शामिल होते हैं जो अचानक से कभी भी हो सकते हैं और इनके लिए आपको भारी-भरकम नुकसान हो सकता है.
कार की वैल्यू को बनाए रखना: कुछ कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसियों में ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर जैसे फीचर शामिल होते हैं, जो यह बात पक्की करते हैं कि आपको पूरा-पूरा क्लेम मिलेगा और समय के साथ वाहन के पुराने होने पर इस्तेमाल के दौरान होने वाले टूट-फूट से भी आपको पूरी सुरक्षा मिलेगी.
ऐड-ऑन्स जो आपकी पॉलिसी को और मज़बूत बनाते हैं
जब आप कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज को चुनते हैं, तो अतिरिक्त सुरक्षा जोड़कर आप इसे विशेष जोखिमों से और मज़बूत बनाते हैं. हालांकि ओन डैमेज कवरेज में ज़बरदस्त सुरक्षा तो होती है, लेकिन इसकी अपनी सीमाएं भी हैं. इसमें क्लेम के दौरान आपको अपनी जेब से भारी-भरकम रकम भरनी पड़ सकती है. ऐसे में ऐड-ऑन्स अहम भूमिका निभाते हैं. ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर यह बात पक्की करता है कि इस्तेमाल के साथ-साथ आपकी कार जितनी भी पुरानी हो जाए और इसके पुर्ज़े जिस भी स्थिति में हों, इन सबके लिए आपको पूरा-पूरा क्लेम मिले. यह सहूलियत नई कार के मामले में और भी फायदेमंद होती है. इंजन प्रोटेक्शन कवर बाढ़, ऑयल लीकेज या मैकेनिकल खराबी जैसी स्थितियों में महंगे इंजन की मरम्मत से होने वाले खर्चों से सुरक्षा प्रदान करता है, जो कि आमतौर पर साधारण कवरेज में पूरी तरह से कवर नहीं किए जाते हैं. इसके अलावा, रिटर्न टू इनवॉयस (आरटीआई) वाहन के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने या चोरी जैसे मामलों में आपकी कार की पूरी इनवॉयस कीमत वापस दिलाता है, जिससे कि आपको कार की घटी हुई बाज़ार कीमत के बजाय असली खरीद कीमत प्राप्त करने में मदद मिलती है. कंज़्यूमेबल्स कवर छोटे लेकिन कार के लिए बेहद अहम पुर्ज़े जैसे कि नट-बोल्ट, लुब्रिकेंट और ऑयल आदि के खर्च को कवर करता है, जो कि आमतौर पर साधारण क्लेम में शामिल नहीं किए जाते हैं. इसके अलावा, टायर प्रोटेक्शन कवर दुर्घटना के कारण टायर या ट्यूब को हुए नुकसान की मरम्मत या बदलने के खर्च को कवर करता है. रोडसाइड असिस्टेंस आपके वाहन के खराब होने, टॉइंग की ज़रूरत पड़ने या फिर इमरजेंसी के दौरान आपकी झटपट मदद करता है, जिससे कि लंबी यात्रा के दौरान आपके मन को एक सुकून मिलता है. इसी के साथ पर्सनल एक्सीडेंट कवर दुर्घटना होने पर इलाज के खर्च या दिव्यांग होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करता है, जिससे कि न केवल आपका वाहन, बल्कि आपके प्रियजन भी सुरक्षित रहते हैं. ये सभी ऐड-ऑन्स एकसाथ मिलकर ओन डैमेज कवरेज की सीमाओं को पूरा करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि आपकी कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी सचमुच में आपके लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करे. ये अचानक से होने वाले सभी खर्चों को न केवल कम करते हैं, बल्कि आपको हर तरह से पूरी-पूरी सुरक्षा भी प्रदान करते हैं.
सस्ते मोटर इंश्योरेंस के लिए शुरुआत में भले आपको कम पैसे भरने पड़ें, लेकिन यह सस्ता सौदा बाद में आपके लिए बड़े खर्चों में तब्दील हो जाता है. कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज, खासतौर पर उपयुक्त ऐड-ऑन्स के ज़रिए न केवल आपको हर तरह से सुरक्षा मिलती है, बल्कि आप आर्थिक रूप से भी सुरक्षित हो जाते हैं और आपको मिलती है मन की शांति. कुल मिलाकर देखें तो कम प्रीमियम के मायने समझदारी नहीं हैं, बल्कि समझदारी है एक ऐसी पॉलिसी का चयन करना जो कि ज़रूरत पड़ने पर आपको हर तरह से सुरक्षा प्रदान करेa

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *