रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा दिनांक 27 मार्च 2026 को विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया।

इसइस भ्रमण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने हरियाणा राज्य स्थित ऐतिहासिक नगरी कुरुक्षेत्र का दौरा किया, जिसे श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश की पावन स्थली माना जाता है।

इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से परे महाभारत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा हरियाणा की समृद्ध एवं जीवंत संस्कृति से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया, जिनमें श्रीकृष्ण संग्रहालय तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय धरोहर संग्रहालय विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। यहाँ छात्रों ने क्षेत्र की समृद्ध विरासत एवं ऐतिहासिक तथ्यों को निकट से समझा।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने 3D फिल्म, पैनोरमा दृश्य, बाण गंगा, 51 शक्तिपीठों में से एक माँ भद्रकाली मंदिर, खाटू श्याम मंदिर तथा ओ.पी. जिंदल पार्क जैसे प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण किया।

इस शैक्षणिक यात्रा से विद्यार्थी न केवल ऐतिहासिक धरोहरों के साक्षी बने, बल्कि उन्हें अनेक ज्ञानवर्धक जानकारियाँ भी प्राप्त हुईं।

इस शैक्षिक भ्रमण के सफल आयोजन का श्रेय विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अतुल कृष्ण, माननीय कुलपति प्रो0 हिमांशु ऐरन एवं प्रति-कुलपति डॉ देश दीपक जी को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।

इस शैक्षिक भ्रमण मे डीन एकेडमिक, डीन व हैड, शिक्षा विभाग प्रो0 मनमोहन गुप्ता, डॉ राम निवास देशवाल, डॉ मंजू जेठी, डॉ राजेश, पूनम, रीना व बी0 एड0 के छात्र- छात्रा उपस्थित रहे।

