ईरान-इजरायल युद्ध के चलते LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की सप्लाई पर भले ही सरकार कह रही हो कि कोई संकट नहीं है, लेकिन पैनिक बाइंग के चलते एजेंसियों पर लंबी कतारें अब आम हैं। जहां तक एलपीजी सिलेंडर के रेट की बात है तो 7 मार्च यानी ईरान-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद भारत में कमर्शियल सिलेंडर के रेट 115 रुपये और घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 1 अप्रैल को एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट होने वाले हैं। आइए 2020 से 2025 तक के अप्रैल ट्रेंड को समझते हैं, लेकिन उससे पहले जान लें कि देश के बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट क्या हैं…

नई दिल्ली: घरेलू ₹913 | कमर्शियल ₹1,884.50

मुंबई: घरेलू ₹912.50 | कमर्शियल ₹1,836

कोलकाता: घरेलू ₹939 | कमर्शियल ₹1,988.50

चेन्नई: घरेलू ₹928.50 | कमर्शियल ₹2,043.50

हैदराबाद: घरेलू ₹965 | कमर्शियल ₹2,105.50

लखनऊ: घरेलू ₹950.50 | कमर्शियल ₹2,007

बेंगलुरु: घरेलू ₹915.50 | कमर्शियल ₹1,958

पटना: घरेलू ₹1,002.50 | कमर्शियल ₹2,133.50

स्रोत: इंडियन ऑयल

सबसे पहले बात घरेलू एलपीजी सिलेंडर की। पिछले 5 सालों में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट केवल 3 बाद बदले। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार साल 2025 में घरेलू एलपीजी के भाव में बदलाव अगस्त 2024 के बाद 8 अप्रैल 2025 को हुआ और 50 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 803 रुपये से 853 रुपये का हो गया।

साल 2021 में घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 10 रुपये सस्ता होकर 819 रुपये का हो गया। जबकि, 2020 में 62 रुपये की राहत मिली। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 806 रुपये से घटकर 744 रुपये पर आ गया।

कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो 2020 से 2025 तक लगभग हर बदला है। उपभोक्ताओं को कभी राहत तो कभी झटका मिला है। 1 मार्च 2025 की तुलना में 1 अप्रैल 2025 को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर 41 रुपये सस्ता हो गया। दिल्ली में इसकी कीमत 1803 रुपये से घटकर 1762 रुपये पर आ गई।

ऐसे ही 1 अप्रैल 2024 को सिलेंडर के दाम में 31 रुपये की कमी की गई। दिल्ली में 1 अप्रैल 2024 को कमर्शियल सिलेंडर 1765 रुपये का रह गया। साल 2023 का अप्रैल भी कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया और दिल्ली में कीमत 92 रुपये घटकर 2028 पर आ गई। 1 मार्च 2023 को यह सिलेंडर दिल्ली में 2119.50 रुपये का था।

2022 में कमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा था। 1 मार्च 2022 की तुलना में 1 अप्रैल 2022 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 241 रुपये की तेजी आई। यह वह साल था, जब रूस-युक्रेन युद्ध चल रहा था और कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर थीं। इससे पहले 2021 के अप्रैल में कमर्शियल सिलेंडर 27 रुपये महंगा हुआ था। दिल्ली में इसकी कीमत थी 1641 रुपये। 2020 के अप्रैल में 96 रुपये की राहत मिली थी, जब 1 अप्रैल 2020 को दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी के दाम 1381.50 रुपये से घटकर 1285.50 रुपये पर आ गए थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *