कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के बाद राजधानी बेंगलुरु सहित कई जिलों में बाढ़ आ गई है। हालत कुछ ऐसी हो गई है कि सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं, नदीं-नाले सब उफान पर हैं। बाढ़ की वजह से आम जनता को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बारिश ने राज्य की राजधानी बेंगलुरु समेत आपपास के जिलों में व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इस बीच छात्रों के पुल पार करते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनको जेसीबी मशीन पर बैठकर नदी के ऊपर बने पुल को पार कराया जा रहा है।
सामने आए करीब 32 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्रों को जेसीबी के आगे वाले लोडर और ड्राइवर सीट के आस-पास बैठकर एक पुल को पार कराया जा रहा है। पुल की लंबाई देखने से लग रहा है कि वो किसी नदी पर बना हुआ है। पुल के दोनों छोर पर लोगों की भीड़ भी खड़ी दिखाई दे रही है। बाढ़ के बाद का यह नजारा कर्नाटक के बागलकोट के गुलेदागुड्डा शहर का है। भारी बारिश की वजह से पानी पुल के ऊपर से ओवरफ्लो होने लगा था। छात्रों को इस पार से उस पार कराने वाली जेसीबी मशीन स्थानीय ग्रामीण की ही थी।

2022-09-07 16:51:18
20
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *