यूपी को एनसीआर की तरह विकसित करने को लेकर योगी सरकार ने नई कार्य योजना तैयार की है। योगी सरकार एनसीआर की तर्ज पर यूपी में अब एससीआर बनाने जा रही है, जिसमें प्रदेश के छह जिलों को शामिल किया जाएगा। दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने संतुलित, समावेशी और स्थायी शहरी नियोजन के जिन उद्देश्यों के साथ ‘उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र’ की परिकल्पना की है, वह आम आदमी को ईज ऑफ लिविंग के सभी मानकों पर विश्वस्तरीय अहसास कराने वाला होगा।देश में पहली बार किसी राज्य में गठित होने जा रही इस विशिष्ट राजधानी क्षेत्र का लक्ष्‍य राजधानी लखनऊ पर बढ़ती जनसंख्या से इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव, अनियोजित विकास, क्षेत्र विशेष का ही विकास जैसी चुनौतियों का समाधान पाना है। सीएम की मंशा है कि यह विशिष्ट क्षेत्र स्थिरता, स्वास्थ्य देखभाल, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के वैश्विक मानकों के अनुरूप जीवंतता सूचकांक (लिवेलीहुड इंडेक्स) में अपनी खास जगह बनाने वाला हो। सीएम के निर्देश के बाद अब आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

2022-09-03 18:32:35 https://wisdomindia.news/?p=5537
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *