देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए तैयार है। हालांकि, इससे ठीक पहले उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गुलाम नबी आजाद सरीखे वरिष्ठ नेता ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, शशि थरूर, मनीष तिवारी और कार्ति चिदंबरम ने मतदाता सूची जारी करने की मांग कर अपने तेवर दिखा दिए हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किसके हाथ में जाएगा, इसको लेकर भी पार्टी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। अब पार्टी के कई लोगों का मानना ​​है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।
राहुल गांधी के शुक्रवार शाम को विदेश यात्रा से लौटने की संभावना है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने और संगठन की बागडोर स्वीकार करने के लिए मनाने की एक नई कोशिश की जा सकती है। राहुल गांधी ने मई 2019 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने ही पार्टी से कहा कि गांधी परिवार से कोई भी नेतृत्व नहीं संभालेगा।

राहुल गांधी के करीबी सूत्र ने इसे दावे को पूरी तरह से खारिज करने से इनकार किया है कि राहुल गांधी इस साल होने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लडेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल के करीबी सूत्र ने कहा, “उन्हें मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि पार्टी के लिए यही एकमात्र अच्छा समाधान है। उनकी सहमति से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि रविवार को महंगाई के खिलाफ दिल्ली में होने वाली रैली और फिर भारत जोड़ो यात्रा कितनी सफल हो पाती है।”

2022-09-03 18:10:27
07
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *