Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र के दौरान सदन के अंदर लगभग हर रोज अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर सदन के अंदर और बाहर विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। विधान परिषद के मुख्य द्वार पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत विपक्ष के सदस्यों ने राज्य में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही भ्रष्ट पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग सभी ने की।
विधानसभा में बिहार के अस्पतालों में मरीजों को आसानी से बेड नहीं मिल पाने का मुद्दा उठा। बिहार विधानसभा में सकरा विधायक ने IGIMS में विधायक कोटा की मांग उठाई। विधायक का यह भी कहना था कि अस्पताल वाले विधायक क फोन नहीं उठाते। स्वास्थ्य मंत्री ने इसपर कहा कि बेड खाली होने पर ही मरीजों को जगह मिलेगी और विधायकों के आग्रह को प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही जल्द 2400 बेड बढ़ाने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सभी अस्पतालों के लिए सभी मरीज और रोगी बराबर हैं।
14.15 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार में चरणवार तरीके से सदर अस्पतालों में सुपरस्पेशलिटी की सुविधा बहाल होगी। विधानसभा में सचीन्द्र प्रसाद सिंह के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत पांच साल में इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
14.45 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: स्कूलों की मरम्मत में विधायकों की अनुशंसा का ख्याल रखा जाएगा। सरकार सभी जिलाधिकारियों को इस बाबत पत्र लिखकर निर्देश देगी। ध्यानाकर्षण में 50 सदस्यों ने विधायकों की भूमिका को लेकर सवाल पूछा था। प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, विधायकों ने 1988 स्कूलों की अनुशंसा की है।
14.35 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: सर्पदंश से होने वाली मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अनुग्रह अनुदान मिलेगा। अब तक 708 को भुगतान कर दिया गया है, 2027 के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। विधानसभा में विनय कुमार चौधरी के तारांकित प्रश्न के जवाब में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने यह जवाब दिया।
14.20 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान परिषद की दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू। ध्यानाकर्षण में भाजपा के संजय मयूख, नवल किशोर यादव, जदयू के नीरज कुमार और रामवचन राय ने पटना के अघोर प्रकाश बालिका उच्च विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय कोड का दर्जा वापस दिलाने का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने कहा कि बंगाल के पहले सीएम और स्वतंत्रता सेनानी विधान चंद्र राय ने यह स्कूल खोला था। तब मान्यता की शर्त नहीं होती थी। इसलिए माध्यमिक का दर्जा वापस किया जाय। इसपर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सदन की भावना से हम सहमत हैं। सुनिश्चित करेंगे कि मान सम्मान में कोई कमी न रह जाय।
14.15 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्य विपक्षी पार्टी द्वारा कटौती प्रस्ताव नहीं देने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद की उदासीनता हैरतंगेज है। विजय चौधरी ने कहा कि बाहर कानून व्यवस्था की बात उठाते हैं, इनके नेता बयानबाजी करने से नहीं चूकते लेकिन सदन जो सबसे महत्वपूर्ण मंच है वहां खामोश हैं। कटौती प्रस्ताव ऐसी पार्टी की ओर से लाया गया जिसके केवल एक ही विधायक है।
14.06 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में बसपा के सतीश सिंह यादव ने दिया कटौती प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस के मनोज विश्वास ने चर्चा शुरू की है।
14.02 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सम्राट चौधरी ने गृह विभाग का बजट पेश किया है। विभाग के बजट पर चर्चा शुरू हो गई है।
14.00 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।
13.50 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: जदयू विधायक श्याम रजक ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो विधानसभा के अंदर आकर बहस करें। आज बजट है और गृह विभाग का बजट पेश हो रहा है। सरकार हर सवाल का जवाब देगी।
13.30 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। सरकार अपराधियों को बचा रही है। अपराधी आज विजेता बन गए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश कुमार अब कमजोर हो गए हैं। 10 बार शपथ लेने के बावजूद पहली बार गृह विभाग भारतीय जनता पार्टी को सौंप दिया गया।
12.54 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को विधान परिषद में कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की परीक्षा की कॉपियां का अब डिजिटल मोड में मूल्यांकन होगा। डिजिटल मोड में ही संबंधित शिक्षकों के पास स्कैनिंग कर भेज दिया जाएगा। इसका प्रस्ताव विभाग ने राजभवन को दिया है। राजभवन की सहमति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। समय पर रिजल्ट प्रशासन के मकसद से यह निर्णय लिया गया है। सुनील कुमार उर्मिला ठाकुर के ध्यानाकर्षण पर सरकार का उत्तर दे रहे थे।
12.44 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान परिषद की कार्यवाही 2 बजे दिन तक के लिए स्थगित
12.32 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: ‘ब्राह्मणवाद शब्द पर संग्राम’
सदन में माले विधायक के द्वारा ब्राह्मणवाद को लेकर टिप्पणी किए जाने पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने जताई आपत्ति उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का यदि आप सम्मान करते हैं तो इस तरह के का भाषा उचित नहीं है… किसी की भी मृत्यु पूरे देश और राज्य के लिए क्षति होती है। मैं हर समाज का सम्मान करता हूं …समाज के प्रति जो जहर बोया जा रहा है इससे देश कमजोर हो रहा है। मैं भी टेक्निकल कॉलेज में पढ़ने मुजफ्फरपुर गया था। उस समय सरकार किसकी थी ,मैं भूमिहार, ब्राह्मण समाज से आता हूं। .मेरा भी रैगिंग हुआ था और हॉस्टल से बाहर निकालने के लिए विवश किया गया। बाबा भीमराव अंबेडकर के जाति विभिन्न समाज के सपना को यह तार तार करने की कोशिश है …. यह लोग समाज के साथ गद्दारी करते हैं।
विजय सिन्हा के बयान पर राजद विधायक आलोक मेहता ने कहा कि जिस तरीके से इस पर यह लोग बोल रहे हैं तो चोर की दाढ़ी में तिनका है। जाति विशेष नहीं बल्कि ब्राम्हणवाद मानसिकता की बात कही गई है। बीजेपी विधायक मिथलेश तिवारी ने कहा कि विपक्ष में बैठे लोगों को ब्राह्मणों से तकलीफ है। इन्हें ब्राह्मणवाद समझ में नहीं आती है। तीनों लोकों के स्वामी भगवान श्रीकृष्ण ने गरीब ब्राह्मण सुदामा के पैर पखाड़े थे। सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोक झोक के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने ‘ब्राह्मणवाद’ शब्द को प्रोसीडिंग से हटाने की बात कही।
12.29 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधान सभा में यूजीसी को लेकर हंगामा
माले विधायक संदीप सौरव ने यूजीसी के मामले सदन में उठाया। माले विधायक ने कहा कि. उच्च शिक्षण संस्थानों में जातियों को लेकर भेदभाव किया जाता है इसलिए बिहार में यूजीसी के नए नियम को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवादी मानसिकता के लोगों ने इसका विरोध किया तो सुप्रीम कोर्ट ने इसे वापस ले लिया। देश में कब तक रोहित बेमुला सहित अन्य छात्रों की मौत होते रहेगी। साल 2019 से लेकर 2024 के बीच 118 प्रतिशत उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत मामलों में हुए विवाद में बढ़ोतरी हुई है।
12.16 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक लंबे अरसे के बाद कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे। कई दिनों के बाद विधानसभा पहुंचने पर उनकी मौजूदगी राजनीतिक तौर पर अहम मानी जा रही है।
12.09 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि वित्त अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के विद्यालय कोड के निलंबन मुक्त की निर्धारित अवधि 31 मार्च 2026 को आगे बढ़ाने पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। सुनील कुमार शुक्रवार को विधान परिषद में डॉ संजीव कुमार सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया है कि इन विद्यालयों के लिए तय किए गए मानक में भी संशोधन होगा, ताकि इन विद्यालयों का कोड बरकरा रहे। साथ उन्होंने यह भी कहा कि इन विद्यालयों को एक निश्चित मानक तो अपनाना ही होगा, नहीं तो इनके साथ चलने में सरकार को मुश्किल होगी।
11.59 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: पटना हाई कोर्ट से बिहार के 42 विधायकों को नोटिस मिलने के मामले पर अजय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब दिया जाएगा। अजय कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग पर सवाल उठना स्वाभाविक है। साथ ही उन्होंने कहा कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) पूरे राज्य में एक साथ लागू होना चाहिए था।
11.42 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा में बिहार के अस्पतालों में मरीजों को आसानी से बेड नहीं मिल पाने का मुद्दा उठा। बिहार विधानसभा में सकरा विधायक ने IGIMS में विधायक कोटा की मांग उठाई। विधायक का फोन नहीं उठाते हॉस्पिटल वाले ।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेड खाली होने पर ही मरीजों को जगह मिलेगी और विधायकों के आग्रह को प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही जल्द 2400 बेड बढ़ाने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सभी अस्पतालों के लिए सभी मरीज और रोगी बराबर हैं।
11.26 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सभी सदर अस्पतालों को सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के रूप में विकसित करने की योजना है। कुछ जिलों में इसपर काम शुरू भी हो गया है।
11.22 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ी हैं। सिर्फ इस फरवरी माह में महिलाओं के खिलाफ 35 जघन्य अपराध हुए। सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल है। अपराधी पकड़े नहीं जा रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार किसी भी अपराधी को बख्शेगी नहीं। हर घटना पर पूरी सख्ती से पुलिस निपट रही है।
11.05 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: लोजपा(आर) के राजू तिवारी ने राज्यसभा की पांचों सीट पर जीत का दावा किया। कहा कि एन डी ए सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। विपक्ष के पास संख्या नहीं है।
11.03 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की पहली पाली की कार्यवाही शुरू हो गई है। सीएम नीतीश कुमार सदन में मौजूद हैं।
10.59 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान परिषद के मुख्य द्वार पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत विपक्ष के सदस्यों ने राज्य में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही भ्रष्ट पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग सभी ने की।
10.46 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विधायक आवास परिसर में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया है। कहा कि विधायकों के आवास के स्थान पर उन्हें तमाम सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। वे गुरुवार को कार्यालय कक्ष में सभा सचिवालय के अधिकारियों के साथ विधायक आवास की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवासीय परिसर में हरियाली बढ़ाने, सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट लगाने, वर्षा जल संचयन के लिए उत्तम प्रबंध सुनिश्चित कराने, स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना कराने और मूलभूत चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने सहित सभी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वीरचंद पटेल पथ स्थित नवनिर्मित आवासीय परिसर में अब तक 116 विधायकों ने आवास में ले लिया है। कई अन्य विधायक भी शीघ्र वहां रहने आने वाले हैं।
10.33 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: मसौढ़ी में छात्रा के आत्महत्या करने का मामला विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष रबड़ी देवी ने उठाया था। अब तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘बिहार की बेटियों का काल बनी नीतीश-भाजपा सरकार। पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र की कोमल कुमारी दसवीं की छात्रा थी। माँ बाप की उम्मीद और सुनहरे भविष्य की आशा। 10वीं कक्षा की पहली परीक्षा थी। जाम और अव्यवस्था के चलते परीक्षा केंद्र पहुँचने में कुछ मिनटों की देरी हो गई और उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। उसके लिए बिहार सरकार सारे दरवाज़े बंद कर चुकी थी। यह केवल स्कूल का दरवाजा ही नहीं था बल्कि दरवाजा उसके भविष्य का, उसकी सफलता का, उसकी नियति का और सबसे बढ़कर दरवाजा उसके जीवन का। कोमल कुमारी ने गुहार लगाई, मिन्नतें की कि उसे परीक्षा में बैठने दिया जाये पर किसी का दिल नहीं पसीजा। अंत में इस सरकारी व्यवस्था से निराश, हताश और परेशान होकर बिहार की इस कोमल बेटी ने कठोर बन ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी।
बिहारी होने के नाते हम दुखी हैं, ग़मज़दा हैं और हताश हैं। क्रूर निकम्मी सरकार के शासन में आख़िर बेटियों की जान लीलती इन अव्यवस्थाओं का कोई अंत भी तो नहीं दिखाई देता। हर जगह से तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं, बेटियां परीक्षा केंद्र के बंद गेट के आगे रो रही है पर दुख सुनने वाला कोई नहीं। इस बहरी व्यवस्था के आगे अगर किसी और बेटी ने जान दे दी तो कितना ख़ौफ़नाक होता चला जाएगा ये सब। हम सभी को बोलना होगा, आवाज़ उठानी होगी।
हम किसी भी कीमत पर बिहार की किसी और बेटी की जान एक दो मिनट की देरी के कारण नहीं जाने देंगे। हमारी बेटियां हमारा गर्व हैं और बिहारवासी अपने गर्व को बनाये रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।साथ ही सरकार को भी कहेंगे कि अविलंब कोमल कुमारी के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और बेटियों को जाम आदि के कारण चंद मिनटों से परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुँचने पर प्रवेश दिया जाए। एक बेटी की जान एक दो मिनट से कहीं ज़्यादा कीमती और अमूल्य है।’
10.26 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने विधानसभा में गुरुवार को कहा कि राज्य का कोई भी किसान सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होगा। शालिनी मिश्रा की ओर से पूछे गये सवाल का वह जवाब दे रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के 45 लाख 19 हजार किसानों की फार्मर आईडी बन गयी है। सभी किसानों की आईडी बनाने लिए घर-घर अभियान चल रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से इससे संबंधित किसानों के कागजात तुरंत बनाये जा रहे हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बेहतरनी उपलब्धि कि लिए राज्य को 500 करोड़ बतौर पुरस्कार भी दिया गया है।
10.13 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: राज्य में खाद की कालाबाजारी का मुद्दा विधानसभा में गुरुवार को पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने उठाया। सदस्यों ने कहा कि कालाबाजारी से किसानों को ऊंची कीमत पर खाद मिल रहा है। इस पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री विधानसभा में विशाल कुमार की ओर से पूछे गये सवाल का उत्तर दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि किसानों को सुविधा से तय कीमत पर खाद मिले, इसके लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। मामले में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अब-तक 104 प्राथमिकी दर्ज की गई है। 419 विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किये गए हैं। इस पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि सरकार कार्रवाई तो कर रही है पर यह सुनिश्चित होना चाहिए कि खाद की कालाबाजारी ना हो।
10.01 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान परिषद में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 15 दिनों के अंदर बिना अनुमति के वाहन (ट्राली) पर डीजे बजाने पर रोक लगेगी। कई सदस्यों ने चिंता जाहिर करते कहा कि बिना अनुमति के वाहनों पर डीजे बजाने पर रोक लगे।
मंत्री ने सदन को विश्वास दिलाया कि 15 दिनों के अंदर राज्यभर में ऐसी गाड़ियों में, जिसमें बिना अनुमति के डीजे लगाया गया है, उसकी जांच कराएंगे और उसको बंद भी कराएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे जो ध्वनि प्रदूषण हो रहा है उस पर भी नियंत्रण करने की कार्रवाई करेंगे। गुरुवार को मंत्री प्रश्नोत्तर काल में बंशीधर ब्रजवासी के सवाल का जवाब दे रहे थे। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि शादी- विवाह के मौके पर डीजे नहीं बजेगा तो नाच-गाना कैसे होगा। सदस्य इस को लेकर भी सवाल उठाएंगे।
9.47 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन यानी आज प्रश्नकाल हंगामेदार होने के आसार है। इस दिन पहले हाफ में प्रश्नकाल लिए जाएंगे। वहीं सेकंड हाफ में वित्तीय कार्य किए जाएंगे।
9.44 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विधायक आवास परिसर में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया है। कहा कि विधायकों के आवास के स्थान पर उन्हें तमाम सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। वे गुरुवार को कार्यालय कक्ष में सभा सचिवालय के अधिकारियों के साथ विधायक आवास की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवासीय परिसर में हरियाली बढ़ाने, सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट लगाने, वर्षा जल संचयन के लिए उत्तम प्रबंध सुनिश्चित कराने, स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना कराने और मूलभूत चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने सहित सभी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वीरचंद पटेल पथ स्थित नवनिर्मित आवासीय परिसर में अब तक 116 विधायकों ने आवास में ले लिया है। कई अन्य विधायक भी शीघ्र वहां रहने आने वाले हैं।
