कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जारी महाभारत थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल रही में कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव अथॉरिटी के मुखिया मधुसूदन मिस्त्री से ‘मतदाताओं’ की लिस्ट जारी करने की मांग की थी। इस पर मिस्त्री ने बुधवार को कहा कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और कांग्रेस के संविधान के मुताबिक है तथा निर्वाचक मंडल (डेलीगेट) की सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन उम्मीदवारों को यह उपलब्ध करा दी जाएगी।उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को यह भी बताया कि प्रक्रिया से जुड़े विषय पर उनकी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा से बात हुई है और आगे वह मनीष तिवारी से भी इसको लेकर बात करेंगे। शर्मा ने गत 28 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन सूची तैयार किए जाने की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहा था, हालांकि बाद में पार्टी ने कहा था कि इस बैठक में किसी नेता ने कोई सवाल खड़ा नहीं किया। दूसरी तरफ, लोकसभा सदस्य तिवारी ने चुनाव से जुड़े निर्वाचक मंडल की सूची सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिये जरूरी है कि यह सूची पार्टी की वेबसाइट पर डाली जाए।

2022-08-31 16:10:25
01
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *