वाराणसी में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा में सोमवार को भी बढ़ाव जारी रहा। सोमवार को बाढ़ का पानी काशी विश्वनाथ धाम की दहलीज तक पहुंच गया है। धाम से सटे मणिकर्णिका घाट को डूबोकर अब ऊपर घुसने लगा है। गंगा किनारे रैम्प बिल्डिंग और नये शवदाह के लिए बने चैम्बर तक पहुंच गया है।जलस्तर वर्ष 2013 के रिकॉर्ड 72.630 मीटर के करीब पहुंच रहा है। रिकॉर्ड तक पहुंचने में केवल आधा मीटर की दूरी शेष रह गई है। यदि गंगा 2013 के जलस्तर रिकॉर्ड पर पहुंच जाती है, शहर के कई इलाकों-लंका, संकटमोचन, चौकाखाट,भैंसासुरघाट आदि ऊपरी इलाकों में भी पानी पहुंच जाएगा। इससे न केवल शहर के अंदर सम्पर्क मार्ग डूब जाएंगे करीब तीन से 40 कॉलोनियां बाढ़ के आगोश में आ जाएंगी।नगवां नाला होते हुए असि नदी के तटवर्ती कॉलोनियों व मुहल्लों में पहुंच गया। सीवर लाइन के जरिए कई कॉलोनियों की सड़कों पर पानी घुस गया। सामनेघाट के सामने स्थित छह नयी कॉलोनियों में पानी घुस रहा है। सीरगोवर्धनपुर में रविदास मंदिर से लौटूबीर बाबा मार्ग के दोनों तरफ की कॉलोनियां पानी से घिर गई हैं।
2022-08-29 16:54:3101
