गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि सोनाली फोगाट की मौत से जुड़ी जांच की विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और डीजी पुलिस को सौंप देगी। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा के मुख्यमंत्री को लगेगा कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए तो उसकी भी सिफारिश की जाएगी। बता दें कि सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े कई राज खुल रहे हैं। गोवा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें फोगाट का पीए सुधीर सांगवान और उसका सहयोगी शामिल है।
केस फाइल में खुले बड़े राज
बताया जा रहा है कि सोनाली फोगाट मौत मामले की फाइल में कई बड़ी बातें सामने आई हैं। इसमें कहा गया है कि सुधीर सांगवान ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसने ड्रग्स देने की बात मान ली है। बताया जा रहा है कि सांगवान और सुखविंदर ने मिलकर कुल 12 हजार की ड्रग्स खरीदी थी और दो बार में इस फोगाट को दिया था।
दो बार दी गई ड्रग्स
केस फाइल के मुताबिक सोनाली फोगाट 22 अगस्त को सुधीर सांगवान और सखविंदर वासी के साथ गोवा पहुंची थीं। इसके बाद वे सभी द ग्रैंड लियोनी रिजॉर्ट में रुके। जानकारी के मुताबिक रिजॉर्ट में ही फोगाट को पहली बार ड्रग्स दी गई। इसके बाद वे कर्लीज रेस्तरां पहुंचे। रात में एक बार फिर उन्हें ड्रग्स दिया गया। आधी रात के बाद सोनाली की तबीयत बिगड़ी तो सुधीर उन्हें वॉशरूम लेकर गया। सुबह सुखविंदर और सुधीर सोनाली फोगाट को लेकर फिर से रिजॉर्ट गए और फिर अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

2022-08-29 16:39:03
06
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *