उत्तर रेलवे ने कानपुर के रास्ते लखनऊ आने वाली ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया है। लखनऊ जंक्शन से मानकनगर रेलवे स्टेशन के बीच लूपलाइन बिछाई जा रही है। इस दौरान रेल पटरियों पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस दौरान 28 अगस्त से दो सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। ऐसे में लखनऊ से चलने वाली और गुजरने वाली 30 ट्रेनें छह दिन रद्द रहेंगी। इसके अलावा तीन दर्जन ट्रेनें बदले रेल मार्ग से चलेंगी, जबकि चार ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 11079 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल में एक घंटे देरी से रवाना किया जाएगा। ट्रेन नंबर 15065 गोरखपुर पनवेल को गोरखपुर से दो घंटे की देरी से, ट्रेन नंबर 15067 गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस को गोरखपुर से दो घंटे की देरी से और ट्रेन नंबर 12535 लखनऊ रायपुर एक्सप्रेस को लखनऊ से ही दो घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा।

ये ट्रेनें दोनों दिशाओं से निरस्त

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी
लखनऊ-आगरा फोर्ट-लखनऊ
लखनऊ-भोपाल-लखनऊ
अहमदाबाद-लखनऊ-अहमदाबाद
छपरा-मथुरा वाया लखनऊ
बांद्रा-गोरखपुर वाया लखनऊ
कानपुर सेंट्रल-उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल
लखनऊ-कासगंज-लखनऊ
गोरखपुर-आनंदविहार-गोरखपुर
प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल वाया लखनऊ
छपरा-फर्रुखाबाद वाया लखनऊ
बरौनी-नई दिल्ली वाया लखनऊ
लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ
लखनऊ-लोकमान्य तिलक-लखनऊ
लखनऊ-एलटीटी-लखनऊ कानपुर से चलेगी
ये ट्रेनें दोनों दिशाओं से बदले रेल मार्ग से आवागमन करेंगी

2022-08-27 16:54:48
JDU सांसद के बेटे की कंपनी को 1600 करोड़ का एंबुलेंस ठेका, बीजेपी ने नीतीश सरकार को घेरा
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *