एक दिन पहले ट्वीटर पर अखिलेश यादव को औरंगजेब कहते वाले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने एक बार फिर सपा पर निशाना साधा। रायबरेली पहुंचे यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने 2024 में कांग्रेस को लेकर भी ‘भविष्यवाणी’ कर डाली। नितिन अग्रवाल ने कहा, यूपी में पिछले चार चुनाव हारने के बावजूद अखिलेश यादव अभी भी खुद को मुख्यमंत्री समझ रहे हैं।रायबरेली आए अग्रवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि इस बार कांग्रेस के आखिरी गढ़ रायबरेली में भी कांग्रेस का पंजा परास्त होगा और इसकी जगह कमल खिलेगा। यहां आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में पिछले 20 साल में गुजरात और अब पूरे देश में शानदार बदलाव आया है।उन्होंने इस दौरान सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को अहंकारी बताते हुए कहा कि उनके घमंड की सजा जनता ने उन्हें पिछले चार चुनावों में करारी शिकस्त के रूप में दी है। उन्होंने अखिलेश यादव को चुनाव जीतने के सपने से बाहर आने का सुझाव भी दिया। अग्रवाल कांग्रेस पर भी प्रहार किया। नितिन अग्रवाल ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जैसे पिछले चुनाव में अमेठी कांग्रेस के हाथों से निकल गया, वैसे ही कांग्रेस का आखिरी गढ़ रायबरेली भी 2024 के चुनाव में उसके ‘पंजे’ से निकल जाएगा और यहां भी कमल खिलेगा।

2022-08-26 17:04:13
01
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *