PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु में चुनावी अभियान का बिगुल फूंकते हुए स्टालिन सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। द्रमुक सरकार को ‘भ्रष्टाचार, माफिया और अपराध’ वाली सरकार करार देते हुए कहा कि इस शासन में न तो लोकतंत्र बचा है और न ही जनता का भरोसा। इतना ही नहीं उन्होंने स्टालिन सरकार को तमिल संस्कृति का विरोधी करार देते हुए राज्य में हालिया कुछ घटनाओं का जिक्र भी किया, जिसमें जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध, तिरुपरनकुंद्रम दीपम जैसे मामले शामिल थे।

चेन्नई से लगभग 100 किलोमीटर दूर मदुरंतकम में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्रमुक के ‘वंशवादी, भ्रष्ट और माफिया शासन’ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और तमिलनाडु अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की जनता द्रमुक के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए तैयार है और राजग को दिया गया हर वोट ड्रग माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस और डीएमके को घेरते हुए कहा कि इन दलों ने ही पारंपरिक खेल जलीकट्टू पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे एनडीए सरकार ने वापस लाकर सालाना आयोजन सुनिश्चित किया। उन्होंने द्रमुक को तमिल संस्कृति का शत्रु बताते हुए कहा कि यह सरकार तिरुपरनकुंद्रम दीपम जैसे धार्मिक रीति-रिवाजों का विरोध कर रही है। प्रधानमंत्री ने काशी तमिल संगमम का उल्लेख करते हुए तमिल भाषा के प्रति अपने प्रेम को साझा किया और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के शासन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की थी, जिसे राजग सरकार आगे भी बनाए रखेगी।

जनता के सामने केंद्र सरकार के काम का हिसाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने तमिलनाडु को तीन लाख करोड़ रुपये दिए हैं, जो कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के कार्यकाल की तुलना में तीन गुना अधिक है। उन्होंने ‘मेड इन इंडिया’ वंदे भारत ट्रेनों और रेलवे के सात गुना अधिक विकास बजट का उल्लेख करते हुए राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वैश्विक निवेशकों के सहयोग से राज्य का तेजी से विकास हो सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि पोंगल के मौके पर तमिलनाडु में उत्सव का माहौल में है और देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह मदुरंतकम के एरिकथा रामर (झील की रक्षा करने वाले भगवान राम) को नमन करता हूं, जो मंदिर मदुरंतकम में प्रसिद्ध है।

अपना भाषण खत्म करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “आइए, तमिलनाडु और बदले में भारत के विकास में योगदान देने के लिए हाथ बढायें।” उन्होंने अपना भाषण “वनक्कम और भारत माता की जय” के साथ समाप्त किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *