प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को हरियाणा और पंजाब का दौरा करेंगे। वे इस दौरान दोनों पड़ोसी राज्यों को अस्पतालों की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ये जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि पीएम मोदी 24 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पंजाब के मोहाली जाएंगे और मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 300 बिस्तर होंगे और यह फिलहाल आंशिक रूप से खुला हुआ है।

सर्जिकल कैंसर विज्ञान, मेडिकल कैंसर विज्ञान, विकिरण कैंसर विज्ञान, रोकथाम कैंसर विज्ञान, एनीसथीसिया एवं प्रशामक जैसे विभिन्न विभागों के बाह्य रोगी विभागों (OPD) ने कामकाज शुरू कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि यह अस्पताल न केवल पंजाब बल्कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान के मरीजों को कैंसर उपचार की सुविधा प्रदान करेगा।

पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोहाली यात्रा के मद्देनजर रविवार को सुरक्षा कड़ी कर दी और वाहनों की जांच तेज कर दी है। मोहाली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एचएस मान ने कहा, “प्रधानमंत्री की 24 अगस्त की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत हम विशेष अभियान चला रहे हैं जिसके तहत गाड़ियों की अच्छी तरह से जांच की जा रही है।” उन्होंने कहा, “इसके अलावा, जिले में अन्य सार्वजनिक स्थानों पर औचक जांच भी की जा रही है।”

2022-08-22 16:31:24
कर्नाटक की किताबों में अंबेडकर, नेहरू की वापसी; कांग्रेस सरकार ने हेडगेवार और सावरकर से जुड़े अध्याय हटाए
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *