दिल्ली शराब नीति की जांच और उस पर जारी सियासी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के दूसरे बड़े नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। यहा सिसोसिया ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का भी ऑफर दिया गया था। सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पास मैसेज आया कि आपको मुख्यमंत्री बना देंगे, आप पार्टी तोड़ लीजिए और आपके खिलाफ सीबीआई और ईडी के मामले भी वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनने के लिए राजनीति में नहीं आया, बल्कि दिल्ली और देश के हर बच्चे को शानदार शिक्षा दिलाने के लिए राजनीति में हूं। उन्होंने भाजपा को जबाव देते हुए कहा, मैं राजपूत हूं, महाराणा प्रताप का वंशज हूं| सर कटवा लूंगा, लेकिन भ्रष्टचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे खिलाफ सारे मामले झूठे हैं और भाजपा को जो करना है कर ले।जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों नेता एक सभा को संबोधित करेंगे और साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं के साथ रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने एक वीडियो बयान में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया हिम्मतनगर और भावनगर में लोगों से मुलाकात करेंगे।

2022-08-22 16:28:22
गुजरात के तट से टकराया चक्रवाती तूफान, बिपरजॉय का लैंडफॉल शुरू, भीषण बारिश, पेड़ उखड़े
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *