राजधानी पटना में अत्यधिक ठंड के चलते जिला प्रशासन ने पांचवी तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। जिसमें सभी निजी, सरकारी स्कूलों के अलावा प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। वहीं पांचवी से ऊपर तक कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक संचालित होंगी। प्री-बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का सचालन इससे मुक्त रहेगा।

आपको बता दें इससे पहले पटना में 2 जनवरी तक 8वीं तक के चलते बंद करने का आदेश था। जिसके बाद ठंड को देखते हुए पांचवीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया गया है। बिहार के अन्य जिलों में 8वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद हैं। जिसमें बांका, मुजफ्फरपुर समेत कई जिले शामिल हैं। जहां का ठंड का प्रकोप अत्यधिक है।

मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में शुक्रवार को शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दक्षिण बिहार के जिलों में सर्द पछुआ हवा चलने के कारण ठंड का एहसास होगा। गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिलों के कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। वहीं, उत्तर बिहार के कुछ जिलों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *