कर्नाटक में भाजपा के अंदर के कथित असंतोष के बीच सीएम बासवराज बोम्मई ने बीएस येदियुरप्पा के पार्टी में प्रमोशन को शुभ संकेत माना है और खुशी जाहिर की है। सीएम बोम्मई ने कहा कि बीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक में भाजपा को बनाया है। अब उन्हें पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समति का सदस्य बनाया गया है। इससे कर्नाटक में भाजपा मजबूत होगी। हमें पूरा विश्वास है कि 2023 में हम फिर से सत्ता में लौटकर आएंगे।
मुख्यमंत्री नहीं संसदीय बोर्ड का हिस्सा
बता दें कि भाजपा ने पार्टी के संसदीय बोर्ड में 11 सदस्यों को जगह दी है। खास बात यह है कि इस बार बोर्ड में किसी भी मुख्यमंत्री को नहीं रखा गया है। शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी को बाहर किया गया है। वहीं बीएस येदियुरप्पा और सर्वानंद सोनोवाल को भी जगह दी गई है। येदुरप्पा को चुनाव समिति का भी हिस्सा बनाया गया है।

भाजपा की ओर से चुनाव समिति का भी गठन कर दिया गया है। इसमें कुल 15 सदस्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलवा इसमें बीएस येदुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष, वनथी श्रीनिवास, सत्यनारायण जटिया शामिल हैं।

2022-08-17 16:42:21
वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट फाइनल में भारत की बुरी हार-
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *