दुनियाभर में भारतीयों ने सोमवार को उत्साह के साथ भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान दुनियाभर के नेताओं ने भारत को आजादी की शुभकामनाओं से भरे संदेश भी भेजे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय नेतृत्व और भारत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा, “कृपया, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें। स्वतंत्र विकास के दशकों में, आपके देश ने आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से मान्य सफलता हासिल की है।”
यूक्रेन युद्ध के बाद भारत के रुख का इशारों में जिक्र करते हुए पुतिन ने कहा कि भारत को विश्व मंच पर काफी प्रतिष्ठा प्राप्त है और और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर दबाव वाले मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण रचनात्मक भूमिका निभाता है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद भारत ने यूक्रेन युद्ध के बाद रूस का अनौपचारिक रूप से समर्थन करना जारी रखा है। पुतिन ने इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी और रूसी-भारतीय संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच खास संबंध हैं जो रणनीतिक साझेदारी की भावना से और विकसित हो रहे हैं। पुतिन के कहा, “मास्को और नई दिल्ली विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, एससीओ और अन्य बहुपक्षीय संरचनाओं के ढांचे के भीतर प्रभावी ढंग से बातचीत कर रहे हैं।” उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर भी जोर दिया।

2022-08-15 15:44:51
Screenshot_6
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *