कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यूपी की योगी सरकार सम्मानित करेगी। इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में यूपी के आठ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रर्दशन करते हुए मेडल जीता। इन खिलाड़ियों को नगद इनाम के साथ अन्य सुविधाओं से भी सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि यूपी सरकार ने नई खेल नीति के तहत घोषणा की थी कि राज्य के खिलाड़ी जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतेगा उसे सम्मानित किया जाएगा। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपये और बॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को नौकरी भी दी जाएगी।
इन खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा
मेरठ की रहने वाली प्रियंका गोस्वामी ने 10 हजार मीटर पैदल चाल में सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं वूमेन क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दिप्ति शर्मा मेरठ की रहने वाली हैं वहीं मेघना सिंह बिजनौर की हैं। भारत ने वूमेन क्रिकेट में सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम में वाराणसी के ललित उपाध्याय ने सिल्वर मेडल जीता।
2022-08-09 17:19:08भारत के आगे गिड़गिड़ा रही पाकिस्तानी संसद, बहाल करना चहाती है दोस्ती
